भूजल संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी: स्वतंत्र देव
उत्तर प्रदेश में भूजल संरक्षण और वर्षा जल संचयन को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से आयोजित सात दिवसीय 'भूजल सप्ताह-2026' (Groundwater Week-2026) का गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में समापन हो गया। इस समापन समारोह की अध्यक्षता…

उत्तर प्रदेश में भूजल संरक्षण और वर्षा जल संचयन को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से आयोजित सात दिवसीय 'भूजल सप्ताह-2026' (Groundwater Week-2026) का गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में समापन हो गया। इस समापन समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने की।
इस वर्ष भूजल सप्ताह की मुख्य थीम "जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प" रखी गई थी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना और जल कलश पूजन से हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नुक्कड़ नाटक के जरिए जल संचयन का संदेश दिया गया।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भूजल संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 से 2025 के आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार, प्रदेश के 29 जिलों में औसत भूजल स्तर में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है, जो वर्षा जल संचयन और जनभागीदारी का सुखद परिणाम है।
वहीं, जल निगम ग्रामीण के प्रबंध निदेशक राजशेखर ने बताया कि उत्तर प्रदेश की 90 प्रतिशत घरेलू, 85 प्रतिशत औद्योगिक और 83 प्रतिशत सिंचाई जरूरतें भूजल पर ही आधारित हैं।
सप्ताह भर चले इस विशेष अभियान में 17 से 21 जुलाई के दौरान स्वच्छता अभियान, कार्यशालाओं, रैलियों और जनसंवाद के माध्यम से लाखों लोगों को जल सुरक्षा से जोड़ा गया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
