कांग्रेस ने 70 वर्षों में देश को लूटने का काम किया - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने विधानसभा में शुक्रवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का जवाब देते हुए विपक्ष पर तीखा हमला किया। पूरे भाषण के दौरान कांग्रेस विधायकों ने हंगामा किया और नारेबाजी…
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने विधानसभा में शुक्रवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का जवाब देते हुए विपक्ष पर तीखा हमला किया। पूरे भाषण के दौरान कांग्रेस विधायकों ने हंगामा किया और नारेबाजी की। मुख्यमंत्री ने अपने जवाब में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी ने 70 वर्षों में देश को लूटने का काम किया। उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव आते हैं, कांग्रेस झूठ और लूट की नीति शुरू कर देती है। अगर इन्हें राजनीतिक फायदा होता हो, तो यह चांद पर प्लॉट देने का वादा करने से भी पीछे नहीं हटती।
राज्यपाल के अभिभाषण पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के न बोलने पर मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal Sharma) ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने वंचित वर्ग से आने वाले नेता को बोलने से रोका। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर के साथ जैसा व्यवहार किया था, वैसा ही आज जूली के साथ किया है। यह पार्टी वंचित वर्ग के नेताओं को आगे बढ़ने नहीं देना चाहती।
मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal Sharma) ने विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि मैं ब्याज सहित कर्ज चुकाता हूं। किसी मुगालते में मत रहना। मैं वह नहीं हूं जो तुम समझ रहे हो। मैं तुम्हारी हर गलतफहमी को दूर कर दूंगा कि मुख्यमंत्री कैसा है। मैं यहां तुम्हारी मेहरबानी पर नहीं आया हूं। राजस्थान की जनता की ताकत और उनके समर्थन के कारण मैं यहां हूं। तुम्हारी मेहरबानी की मुझे कोई जरूरत नहीं है। तुम्हें यह समझ लेना चाहिए कि तुम मुझसे नहीं जीत पाओगे, क्योंकि राजस्थान की जनता मेरे साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal Sharma) ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को अगले 25-30 साल तक भजन का नाम लेना पड़ेगा। यह पार्टी अब केवल मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है। इनकी नींद तभी आएगी जब वे भजन का नाम लेंगे। राजस्थान में कांग्रेस का सत्ता में लौटना अब असंभव है।
मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal Sharma) ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि आज जो कांग्रेस के विधायक नारे लगा रहे हैं, उनमें से 40 प्रतिशत भी अगले चुनाव में वापस नहीं आएंगे। यह इसलिए क्योंकि ये विधायक जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए काम करने के इच्छुक नहीं हैं। मैंने नेता प्रतिपक्ष को बुलाकर कहा था कि आपके क्षेत्र में जनता के कौन-कौन से काम लंबित हैं, बताएं। मैंने विपक्ष के क्षेत्रों के लिए भी बजट दिया है, लेकिन कांग्रेस केवल हंगामा करने में लगी है।
भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal Sharma) ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कांग्रेस की सरकार पेपर लीक की सरकार थी। आज वही पार्टी हमें भ्रष्टाचार पर उपदेश देने की कोशिश कर रही है। हमारी सरकार ने 200 से अधिक दोषियों को गिरफ्तार किया है। और भी कई कतार में हैं। जिसने भ्रष्टाचार किया है, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
पूर्वी राजस्थान कैनाल परियोजना (ईआरसीपी) का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, राजस्थान का 'रा' और मध्य प्रदेश का 'म' मिलकर अपने आप 'राम' बन गया। कांग्रेस ने इस परियोजना को आगे बढ़ाने में रोड़े अटकाए, लेकिन हमारी सरकार इसे सफलतापूर्वक आगे ले जा रही है।
कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के फोन टैपिंग के आरोपों को लेकर कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में जमकर हंगामा किया। पूरे दिन सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष ने मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की और सदन में स्थिति स्पष्ट करने को कहा। राजस्थान में लंबे समय बाद ऐसा हुआ है कि राज्यपाल के अभिभाषण पर नेता प्रतिपक्ष ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। किरोड़ी के फोन टैपिंग के आरोपों को लेकर विपक्ष में नाराजगी थी और दिनभर हंगामा चलता रहा। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जानबूझकर टीकाराम जूली को बोलने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि डोटासरा जैसे नेता जूली को दबाना चाहते हैं। यह कांग्रेस का वंचित वर्ग के खिलाफ षड्यंत्र है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
