24 घण्टे ऑनलाइन

बिना फेरो और निकाह की शादी होगी क्या... इंडिया गठबंधन में मतभेद पर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ( Imran Masood) ने इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर…

24GhanteOnline
January 21, 2025
2 min read

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ( Imran Masood) ने इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर मसूद ने कहा है कि बिना फेरो और निकाह की शादी होगी क्या? उन्होंने आगे कहा कि 2027 में हमारा गठबंधन बिल्कुल रहेगा, लेकिन 17 और 80 फॉर्मूले पर नहीं होगा न ही ये फार्मूला चलेगा। आप इज्जत दोगे तो इज्जत से रहेंगे। इज्जत नहीं दोगे तो नहीं रहेंगे। हम अपनी तैयारी पूरी कर रहे हैं और चुनाव लड़ेंगे।

दरअसल, इमरान मसूद ( Imran Masood) से दिल्ली चुनाव को लेकर सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि दिल्ली में सपा ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया है तो 2027 में इंडिया गठबंधन रहेगा या नहीं। इसके जवाब में उन्होंने बिना फेरो और निकाह की शादी का उदाहरण दिया। उन्होंने अपना यह वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया है।

यूपी में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में इमरान मसूद ( Imran Masood) का यह बयान पार्टी पर कितना प्रभाव डालती है ये आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल कांग्रेस का फोकस दिल्ली पर है। यहां एक तरफ सत्ताधारी आम आदमी पार्टी है तो दूसरी ओर बीजेपी है। कांग्रेस-AAP और कांग्रेस के बीच लड़ाई ने त्रिकोणीय हो गई है।

दिल्ली में कांग्रेस अपने दम पर मैदान में


दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं और कांग्रेस इन सभी सीटों पर मैदान में उतरी है। कांग्रेस की ओर से पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। ये वो सीट है जहां से दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले दो विधानसभा चुनाव में केजरीवाल यहां से जीत भी हासिल करते आए हैं। ऐसे में संदीप दीक्षित के सामने चुनौती कम नहीं है।

केजरीवाल का एक और बड़ा एलान, धोबी समाज को देंगे ये सुविधा


चुनाव में कांग्रेस की पूरी कोशिश है कि किसी भी तरह से दिल्ली में खोए हुए जनाधार को वापस हासिल किया जाए। इसके लिए पार्टी नेता बार-बार जनता को शीला दीक्षित सरकार की याद भी दिला रही है। राजधानी की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। नतीजे 8 फरवरी को सामने आएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…