24 घण्टे ऑनलाइन

'प्रियंका गांधी के गालों जैसी कालकाजी की बनवा देंगे सड़कें…, रमेश बिधूड़ी के बयान के बाद कांग्रेस हमलावर

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बयानबाजी का दौर अपने चरम पर है। इसी बीच बीजेपी नेता और कालकाजी विधानसभा सीट से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) ने शर्मनाक और विवादास्पद बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो…

24GhanteOnline
January 5, 2025
2 min read

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बयानबाजी का दौर अपने चरम पर है। इसी बीच बीजेपी नेता और कालकाजी विधानसभा सीट से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी  (Ramesh Bidhuri) ने शर्मनाक और विवादास्पद बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी  (Priyanka Gandhi) के गालों जैसा बना देंगे। बता दें कि रमेश विधूड़ी  (Ramesh Bidhuri) अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) ने कहा कि लालू यादव झूठ बोलते थे कि वे बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों की तरह बना देंगे। वो तो नहीं बना पाए। लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, कालका जी के सुधार कैंप के सामने वाली, अंदर वाली सभी सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों की तरह बना देंगे।

अबूझमाड़ के जंगल में सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को किया ढेर, एक जवान शहीद


उन्होंने आगे कहा कि जैसे ओखला और संगम विहार की सड़क बना दी हैं। इसी प्रकार से कालकाजी की सड़कें भी बना देंगे। बिधूड़ी के इस विवादित बयान पर कांग्रेस हमलावर हो चुकी है, तो वहीं दूसरी तरफ इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…