24 घण्टे ऑनलाइन

कांग्रेस का घोषणा पत्र भाजपा के 'अटल विश्वास पत्र' की नकल: विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ( CM Vishnu Dev) ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को कॉपी-पेस्ट बताया है। सीएम साय ने कहा कि…

24GhanteOnline
February 5, 2025
2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ( CM Vishnu Dev) ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को कॉपी-पेस्ट बताया है। सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र हमारे 'अटल विश्वास पत्र' की नकल है। पिछले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने जनता से वादे तो किए लेकिन उनमें से एक भी पूरा नहीं कर पाई। इसी तरह 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने वादों के आधार पर जनता को गुमराह करने का काम किया। छत्तीसगढ़ की जनता का कांग्रेस पार्टी से भरोसा पूरी तरह उठ चुका है और आने वाले चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिलेगी।

मुख्यमंत्री ( CM Vishnu Dev) ने कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। अरविंद केजरीवाल के 10 साल के कुशासन को जनता जान चुकी है। भाजपा के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है, ऐसे में हम वहां पर बड़ी जीत दर्ज करेंगे। वहीं, गौरेला में चुनाव प्रचार के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चरण दास महंत के उस बयान पर चुटकी ली, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगला चुनाव हम टी.एस. सिंह देव के नेतृत्व में लड़ेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में एक दूसरे को मामू बनाने का काम पुराना है। टी.एस. सिंह देव को ये लोग बार-बार चने के झाड़ पर चढ़ाकर गिरा रहे हैं। लेकिन जब मौका लगेगा तो खुद महंत जी आगे कूद पड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी में समर्पण की कमी है।

छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया है। उसने ऐलान किया है कि तालाबों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए विशेष पहल शुरू की जाएगी। इसके अलावा घाटों और तालाबों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। साथ ही शहरी-व्यापारिक क्षेत्रों में महिलाओं के लिए टॉयलेट की व्यवस्था की जाएगी।

कांग्रेस ने वादा किया है कि वह महिला सुरक्षा के नजरिए से पुलिस कंट्रोल रूम के साथ सामंजस्य कर सभी चौक-चौराहों और स्कूल-कॉलेज के समीप में सीसीटीवी कैमरे लगवाएगी। इसके अलावा सर्व-सुविधायुक्त ऑटो रिक्शा या ई-रिक्शा के लिए पार्किंग और चार्जिंग की व्यवस्था, श्रद्धांजलि राशि योजना के तहत बीपीएल कार्डधारियों को दो हजार की जगह पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। साथ ही निगमों के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोककला और संस्कृति की समृद्ध धरती है। हमारी लोककलाएं हमारे इतिहास, जीवन-मूल्यों और सांस्कृतिक पहचान की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। इन्हें सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार…

सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : CM साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिरपुर को यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। मुख्यमंत्री साय ने…

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर उत्पन्न भ्रम को स्पष्ट करते हुए कहा है कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है। न तो चौक के नाम में कोई परिवर्तन किया जा…

मुख्यमंत्री साय सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन आज निवेशकों संग करेंगे बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सिंगापुर दौरे का आज मंगलवार को तीसरा दिन है। प्रवास के दौरान उनकी बिजनेस लीडर्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में…