24 घण्टे ऑनलाइन

Bigg Boss 19: बिग बॉस के घर में चोरी, गायब हुआ कंटेस्टेंट्स का सामान

Bigg Boss एक ऐसा रियलिटी शो है, जहां नए-नए ट्विस्ट से लेकर पूरा गेम पलट जाने तक, सबकुछ बेहद आम है। घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स भी अब इस बात से अनजान नहीं है कि इस घर में कभी भी कुछ भी हो सकता है। Bigg Boss 19 में अब…

24GhanteOnline
September 16, 2025
2 min read

Bigg Boss एक ऐसा रियलिटी शो है, जहां नए-नए ट्विस्ट से लेकर पूरा गेम पलट जाने तक, सबकुछ बेहद आम है। घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स भी अब इस बात से अनजान नहीं है कि इस घर में कभी भी कुछ भी हो सकता है। Bigg Boss 19 में अब घरवालों का सामान अपनी जगह से गायब हो गया है। कंटेस्टेंट्स के कपड़ों से लेकर घर का राशन तक, सब मिसिंग है। लेकिन सवाल ये है कि क्या ये कोई सीक्रेट टास्क है या फिर घरवालों के सामने कोई नई चुनौती आने वाली है?

दरअसल मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है। Bigg Boss 19 के नए प्रोमो ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। प्रोमो की शुरुआत बसीर अली के साथ होती है, जो घर के कैप्टन अमाल मलिक से शिकायत करते हैं कि उनके सामान के साथ छोड़छाड़ की गई है और उनकी चीज़ें गायब हैं। ये सुनते ही अमाल हैरान रह जाते हैं।

घर से सामान हुआ चोरी, टेंशन में कंटेस्टेंट


धीरे-धीरे घर में बात फैलती है और सभी अपनी-अपनी चीज़ें ढूंढने लगते हैं। इसी के साथ क्लिप में देखा जा सकता है कि चीज़ों की तलाश करते हुए गौरव खन्ना कहते हैं कि जरूर ये कोई सीक्रेट टास्क है। वहीं कुनिका सदानंद बताती हैं कि रसोई से भी सब गायब है, चाय, चीनी, मसाले...सब गायब है। पूरा घर अलग-अलग जगह पर चीज़ों की तलाश करना शुरू कर देता है। कोई गार्डन में देखता है तो कोई बैड बॉक्स में। लेकिन किसी के हाथ कुछ नहीं आता।

 











View this post on Instagram






















 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)



अभिषेक बजाज ने घरवालों को दी धमकी


वहीं नीलम शिकायत करती हैं कि उन्हें नमक के बिना चक्कर आ रहे हैं। इसी बीच अभिषेक बजाज भी धमकाते हुए कहते हैं कि जिसके पास सामान निकला उसे छोड़ेंगे नहीं। अमाल बिग बॉस से गुजारिश करते हैं कि वो उनकी मदद करें। इसके साथ ही पूरे घर में सायरन बजने लगते हैं और बिग बॉस सभी घरवालों को एक साथ जमा होने के लिए कहते हैं। इस प्रोमों को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, घरवालों पर आई नई आफत, जब सारा सामान हुआ गायब। ये है बिग बॉस का सीक्रेट टास्क या डेंजर जॉन का सिग्नल।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…