देश की सेना प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक... डिप्टी सीएम के विवादित बयान ने मचा दी हलचल
जबलपुर। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा (Jagdish Devda) ने सेना पर अभद्र टिप्पणी की है। जबलपुर में आयोजित सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के एक बयान ने…
जबलपुर। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा (Jagdish Devda) ने सेना पर अभद्र टिप्पणी की है। जबलपुर में आयोजित सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के एक बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा, पूरा देश, देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं। इस बयान को लेकर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने भारतीय सेना का अपमान किया है।
कार्यक्रम के दौरान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले का जिक्र करते हुए देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकियों के ठिकानों को नष्ट करने का जो साहसिक निर्णय लिया, उसके लिए पूरा देश आभारी है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आतंकियों पर कार्रवाई के लिए तालियां बजवाकर प्रधानमंत्री की सराहना की, लेकिन इसी क्रम में उनकी टिप्पणी को सेना के प्रति अपमानजनक माना जा रहा है।
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा (Jagdish Devda) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी अटैक को लेकर कहा, इस हमले के बाद मन में बहुत क्रोध था, जो टूरिस्ट घूमने गए थे उन्हें जिस तरह से लोगों को धर्म पूछ-पूछ कर मारा, महिलाओं के सामने उनके पतियों को गोली मारी। उस दिन से पूरे देश के लोगों के दिमाग में बहुत तनाव था।
ये ट्रेलर था, सही समय पर पूरी पिक्चर भी दिखाएंगे…, राजनाथ सिंह ने दी पाकिस्तान को चेतावनी
डिप्टी सीएम ने कहा, जिन महिलाओं के सिंदूर को मिटाने का काम जिन आतंकवादियों ने किया, आतंकवादियों को जो पाल रहे हैं उनको नेस्तनाबूद नहीं कर देते तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे। इसी दौरान उन्होंने कहा, पीएम मोदी को हमें धन्यवाद देना चाहिए। पूरा देश और देश की वो सेना उनके चरणों में नतमस्तक है। उनके चरणों में पूरा देश नतमस्तक है। उन्होंने जो जवाब दिया है उसकी जितनी सराहना की जाए वो कम है।
देवड़ा ने कहा, “मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है। देश की सेना, सुरक्षाबल और हम सब उनके नेतृत्व में सुरक्षित हैं। उनके इस बयान में सेना की भूमिका को दरकिनार कर सारी प्रशंसा प्रधानमंत्री को दिए जाने पर विपक्ष और कुछ रक्षा विशेषज्ञों ने आपत्ति जताई है। आलोचकों का कहना है कि सेना की वीरता और बलिदान को राजनीतिक चश्मे से देखना अनुचित और अपमानजनक है।
बीजेपी की बढ़ी मुश्किल
उप मुख्यमंत्री के इस कथन ने बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने देवड़ा से सार्वजनिक माफी की मांग की है और राज्यपाल से शिकायत कर बयान को राष्ट्र की सुरक्षा भावना के खिलाफ बताया है। वहीं, बीजेपी नेताओं ने देवड़ा का बचाव करते हुए कहा कि उनका बयान गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
मीनाक्षी नटराजन मैदान में, राज्यसभा सीट पर बढ़ी सरगर्मी
मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन (Meenakshi Natarajan ) ने सोमवार को विधानसभा स्थित रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान कांग्रेस ने शक्ति…
‘इंडिया से भारत: एक प्रवास’ किताब का CM मोहन यादव ने किया विमोचन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया को भारत बनाने के लिए एक नहीं अनेक ऐतिहासिक और स्मरणीय कार्य किए हैं। हमारी न्याय व्यवस्था के निर्णय से जहां…
OPD में बिल्ली ने 3 बच्चों का दिया जन्म, मेडिकल कॉलेज के डीन ने दी ये सफाई
इंदौर स्थित एम वाय अस्पताल के ओपीडी (OPD) में बिल्ली के बच्चों के जन्म लेने की घटना ने मरीजों की सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। छह महीने पहले इसी अस्पताल में चूहों के कुतरने से दो नवजातों…
Kuno में बड़ा हादसा! चीता वीरा के शावक की जंगल में छोड़ने के अगले दिन मौत
श्योपुर: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में हाल ही में जंगल में छोड़े गए दो चीता शावकों में से एक की मौत हो गई। वन विभाग की टीम को 10 महीने के शावक का शव जंगल क्षेत्र में मिला…
