इस दिशा में मुख रखकर किचन में बनाएं खाना, अन्न-धन से भरा रहेगा घर का भंडार
भोजन बनाते समय आपका मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए और रसोई (Kitchen) में पीने का पानी उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए। हम खाना पकाने के लिए आग का उपयोग करते हैं और आग हमारे स्वास्थ्य, प्रसिद्धि और समृद्धि पर गहरा…
भोजन बनाते समय आपका मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए और रसोई (Kitchen) में पीने का पानी उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए। हम खाना पकाने के लिए आग का उपयोग करते हैं और आग हमारे स्वास्थ्य, प्रसिद्धि और समृद्धि पर गहरा प्रभाव डालती है। वास्तु में अग्नि तत्व का संचार ठीक से हो इसके लिए रसोईघर (Kitchen) को आग्नेय कोण में रखना शास्त्र सम्मत माना गया है।
ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला के अनुसार, रसोई (Kitchen) आपके घर की वह जगह है जहां हर तरफ की ऊर्जा समाहित होती है। इस स्थान पर घर के निवासियों के लिए पौष्टिक भोजन बनाया जाता है और अगर भोजन वास्तु की सही दिशा को ध्यान में रखकर बनाया जाए तो घर में हमेशा समृद्धि बनी रहती है। वास्तु की मानें तो दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाना सही नहीं माना जाता है। दरअसल, यह दिशा यम की दिशा मानी जाती है और इस दिशा में खाना पकाने से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है और घर की आर्थिक स्थिति भी खराब हो सकती है।
रसोई (Kitchen) से जुड़ी इन नियमों का रखें ध्यान
> वास्तु के अनुसार, आपको अपने रसोई में लाल और पीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।
> अगर आपका किचन साउथ या फिर दक्षिण-पूर्व दिशा में है तो आपको काले या नीले रंग का स्लैब न लगवाएं।आप ग्रेनाइट की स्लैब या फिर मार्बल का स्लैब लगा सकते हैं।
> रसोईघर (Kitchen) में माता अन्नपूर्णा का एक चित्र जरूर होना चाहिए। साथ ही फलों व सब्जियों से भरा एक सुंदर सा चित्र अपनी रसोई में लगाएं।
> माता अन्नपूर्णा और फलों व सब्जियों के चित्रों को लगाने से घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं रहती है। घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
> घर में बाथरूम और किचन (Kitchen) कभी भी एक-दूसरे के आसपास नहीं बनाना चाहिए। अगर ऐसा है तो उपयोग न होने पर बाथरूम का दरवाजा हमेशा बंद रखें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता
हिंदू धर्म में महिलाओं के बाल धोने (Hair Wash) को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनके अनुसार कुछ दिनों में बाल धोना शुभ माना जाता है तो कुछ में अशुभ। ये मान्यताएं अक्सर ज्योतिषीय प्रभावों और विशिष्ट दिनों को कुछ…
