24 घण्टे ऑनलाइन

नाश्ते में बनाएं ये डिश, सबके चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

सुबह के नाश्ते (Breakfast) में क्या बनाया जाए यह हमेशा से ही एक सोचने का विषय बनता हैं। अगर आप बच्चों को लेकर कुछ स्पेशल बनाने पर विचार कर रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए कॉर्न-सूजी बॉल्स (Corn-Suji Balls) बनाने…

24GhanteOnline
November 7, 2025
2 min read

सुबह के नाश्ते (Breakfast) में क्या बनाया जाए यह हमेशा से ही एक सोचने का विषय बनता हैं। अगर आप बच्चों को लेकर कुछ स्पेशल बनाने पर विचार कर रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए कॉर्न-सूजी बॉल्स (Corn-Suji Balls) बनाने की रेसिपी। इसे बच्चों के साथ बड़े भी बहुत स्वाद लेकर खाएंगे। करीब 15 मिनट में यह बनकर तैयार हो जाते हैं। कॉर्न-सूजी बॉल्स (Corn-Suji Balls)  आपके ब्रेकफास्ट का बेहतरीन ऑप्शन बनेगा। जानते हैं इसकी रेसिपी।

कॉर्न-सूजी बॉल्स (Corn-Suji Balls) बनाने की सामग्री


ब्रेड क्रंब्स - 1 कप
सूजी - 1 कप
कॉर्न के दाने - 3 बड़े चम्मच उबले हुए
दूध - 1 कप
पनीर - आधा कप
तेल - तलने के लिए
धनिया पत्ती - बारीक कटी हुई
नमक - स्वादानुसार
मैदा - 1/2 कप
चाट मसाला - 1/2 चम्मच
गरम मसाला पाउडर - आधा चम्मच
काली मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - ऑप्शनल

कॉर्न-सूजी बॉल्स (Corn-Suji Balls) बनाने की विधि


कॉर्न-सूजी बॉल्स (Corn-Suji Balls) बनाने के लिए कड़ाही को गैस पर रखें। इसमें थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें। अब सूजी डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें। अब इसमें दूध डाल दें और थोड़ी देर तक पकाएं।

जब सूजी ड्राई हो जाए, तो इसमें उबली हुई मकई के दाने, पनीर, हरी मिर्च, गरम मसाला, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, नमक, धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह से चलाएं। अब गैस बंद कर दें। मिश्रण को एक साफ बाउल में निकाल दें। थोड़ी देर इसे ठंडा होने दें। अब इससे छोटे-छोटे बॉल्स बना लें।

मैदे में थोड़ा सी काली मिर्च पाउडर, नमक और पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें। एक प्लेट में ब्रेड क्रंब्स रख दें। इस घोल में बॉल्स को डुबाएं। इन्हें ब्रेड क्रंब्स पर रखकर अच्छी तरह से परत चढ़ाएं। एक पैन में बॉल्स को डीप फ्राई करने के लिए तेल डालें।

जब अच्छी तरह से तेल गर्म हो जाए तो इसमें एक साथ 5-6 बॉल्स डालकर तलें। जब ये गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो प्लेट में निकालते जाएं। सभी बॉल्स को ऐसे ही तल लें।

तैयार है नाश्ते या शाम में चाय के साथ स्नैक्स की तरह खाने के लिए टेस्टी, कुरकुरे कॉर्न-सूजी बॉल्स (Corn-Suji Balls)। इसे आप लाल या हरी चटनी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…