24 घण्टे ऑनलाइन

सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए दाखिल किया नामांकन, PM मोदी बने प्रस्तावक

उपराष्ट्रपति पद के लिए NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) ने पीएम मोदी की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत एनडीए के कई अन्य…

24GhanteOnline
August 20, 2025
1 min read

उपराष्ट्रपति पद के लिए NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) ने पीएम मोदी की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत एनडीए के कई अन्य सांसद नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे।

सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) के नामांकन दाखिल करने के दौरान एनडीए की एकजुटता भी दिखी। बीजेपी और सहयोगी दलों के सांसदों में प्रफुल्ल पटेल, राजनाथ सिंह, जेपी नडडा, चिराग पासवान, ललन सिंह, जीतन राम मांझी, किरेन रिजिजू और अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे।

67 वर्षीय सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। झारखंड की जिम्मेदारी संभालते हुए राधाकृष्णन ने तेलंगाना का राज्यपाल और पुडुचेरी का उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला था। सीपी राधाकृष्णन ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की पढ़ाई की है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…