सर्दियों में भी चेहरे का ग्लो रहेगा बरकरार, इन चीजों का करें इस्तेमाल
महिलाएं अपनी स्किन (Skin) को स्वस्थ रखने के लिए कई उपाय करती हैं और बाजार में मिलने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स को भी आजमाती हैं ताकि चहरे की चमक बनी रहे। लेकिन क्या आप जानती हैं कि घर में उपस्थित मलाई (Cream) भी आपको…
महिलाएं अपनी स्किन (Skin) को स्वस्थ रखने के लिए कई उपाय करती हैं और बाजार में मिलने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स को भी आजमाती हैं ताकि चहरे की चमक बनी रहे। लेकिन क्या आप जानती हैं कि घर में उपस्थित मलाई (Cream) भी आपको बेहतरीन परिणाम दे सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको मलाई (Cream) लगाने के तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं जिसकी मदद से त्वचा की चमक को बरकरार रखा जा सकता हैं वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट्स के। तो आइये जनते हैं इसके इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी के बारे में।
मलाई
चेहरे पर मलाई (cream) लगाएं और लगाने के 20 मिनट बाद चेहरे को अच्छे से धो लें। मलाई चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होती है। रोजाना त्वचा पर मलाई लगाने से त्वचा में निखार आने लगता है। आप मलाई में कुछ चीजें मिलाकर फेस पैक भी बना सकती हैं।
मलाई और शहद
स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए एक चम्मच मलाई और एक चम्मच शहद को मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें। इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। लगाने के 20 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
मलाई और बेसन
मलाई स्किन के लिए फायदेमंद होती है। त्वचा में निखार लाने के लिए एक बड़े चम्मच में मलाई लें और एक बड़ी चम्मच में बेसन ले लें। इन दोनों को मिला लें और चेहरे पर लगा लें। लगाने के 20 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। आप मलाई, बेसन और हल्दी को मिलाकर फेस पैक भी बना सकती हैं।
मलाई और नींबू
स्किन को हेल्दी रखने के लिए एक चम्मच मलाई और एक चम्मच नींबू रस को मिला लें और इस मिश्रण से त्वचा की मसाज करें। चेहरे में निखार लाने के लिए रोजाना 4 से 5 मिनट तक आप ऐसा कर सकती हैं। मसाज करने के बाद गीली रुई से चेहरे को अच्छे से साफ कर लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में
अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…
योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना
ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…
60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी
देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…
माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब
अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…
