24 घण्टे ऑनलाइन

गोंडा का कुख्यात बदमाश मुठभेड़ में ढेर, गोलीबारी में बाल-बाल बचे एसएचओ

गोंडा। यूपी पुलिस ने गोंडा जिले में एक लाख का इनामी बदमाश सोनू पासी उर्फ भूरे को एक मुठभेड़ (Encounter) में मार गिराया। थाना खोडारे और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में बदमाश मारा गया। इस दौरान सोनू ने एसएचओ नरेंद्र राय पर…

24GhanteOnline
May 20, 2025
2 min read

गोंडा। यूपी पुलिस ने गोंडा जिले में एक लाख का इनामी बदमाश सोनू पासी उर्फ भूरे को एक मुठभेड़ (Encounter) में मार गिराया। थाना खोडारे और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में बदमाश मारा गया। इस दौरान सोनू ने एसएचओ नरेंद्र राय पर फायरिंग की, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से वह बाल-बाल बच गए।

पुलिस के अनुसार, कुख्यात बदमाश सोनू पासी पर हत्या, लूट, डकैती और डकैती के दौरान हत्या जैसे 48 से अधिक मामले दर्ज थे। बीते 24 अप्रैल की देर रात थाना उमरी बेगमगंज में सोनू ने चोरी के दौरान हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

इस घटना के बाद पुलिस ने उसके दो साथी बदमाशों को एनकाउंटर (Encounter) के बाद गिरफ्तार किया था। लेकिन सोनू लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार की आधी रात के बाद उमरी बेगमगंज के सनौली मोहम्मदपुर में सोनू को धर दबोचने के लिए घेराबंदी की थी।

पुलिस ने बताया कि खुद को घिरता देख सोनू ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एसएचओ नरेंद्र राय की बुलेट प्रूफ जैकेट पर भी एक गोली लगी और वह बाल-बाल बचे। इसके जवाब पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षार्थ गोली चलाई। इसमें बदमाश को गोली लग गई और वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद पुलिस उसे तत्काल अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बदमाश शिनाख्त कराई तो उसके सोनू पासी होने की पुष्टि हो गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…