24 घण्टे ऑनलाइन

विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की हुई शुरुआत

सिद्धार्थनगर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की शुरुआत मंगलवार को नगर पंचायत कपिलवस्तु एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर द्वारा संयुक्त रूप से बीआरसी ग्राउण्ड से जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक…

24GhanteOnline
July 2, 2025
2 min read

सिद्धार्थनगर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की शुरुआत मंगलवार को नगर पंचायत कपिलवस्तु एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर द्वारा संयुक्त रूप से बीआरसी ग्राउण्ड से जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। यह अभियान 1 से 31 जुलाई तक चलेगा। इसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्वच्छता, कचरा निस्तारण और जलभराव रोकने के बारे में जागरूक करेंगी। साथ ही मच्छरों से बचाव के उपाय भी बताएंगी।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुबोध चन्द्रा ने कहा कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों में संचारी रोगों का खतरा ज्यादा होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बुखार होने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र जाएं। सरकार द्वारा दी जा रही मुफ्त चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाएं। बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं न लें। उन्होंने बताया की दिमागी बुखार से घबरायें नहीं, इसका शीघ्र इलाज करायें। बुखार होने पर बच्चों को बिना किसी देरी के उपचार के लिये सरकारी अस्पताल में ले जायें। कोई भी बुखार दिमागी बुखार हो सकता है। इससे सावधान रहने की जरूरत है, अपने आस-पास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत दिमागी बुखार और संचारी रोगों से बचाव हेतु अपने घरो में दरवाजे एवं खिड़कियों पर जाली लगाये, नियमित मच्छरदानी का प्रयोग करें, मच्छर रोधी उपाय अपनाये, अनुपयोगी वस्तुओ में पानी इकट्ठा न होने दें, पानी की टंकी ढककर रखें, पूरी बांह वाले कपड़े पहने, घरों व कार्य स्थल के आस-पास पानी न जमा होने दे, कूलर, गमले आदि को साप्ताहिक खाली कर सुखायें, गड्ढो में जहां पानी इकट्ठा हो उसको बन्द कर दें, नालियों में जल भराव रोके व उनकी नियमित सफाई करें, खुले में शौच न करें तथा नियमित शौचालय का प्रयोग करें। जागरूकता रैली में सीएचसी के सूरज चौहान, राजकुमार, सफाई नायक अखिलेश कुमार पाण्डेय, विष्णुदेव, संजय, एवं परिषदीय विद्यालय के बच्चे शामिल रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें