ऐसे सजाये अपना बेडरूम, पूरे दिन की थकान होगी उड़न छू
हर व्यक्ति को अपना घर पसंद होता है लेकिन घर में सबसे पसंदीदा जगह होती है बेडरूम (Bedroom) । क्योंकि यहीं वो जगह है जहां व्यक्ति अपने पूरे दिन की थकान को एक सूकून भरी नींद के साथ दूर करता हैं। इस के अलावा कई चीजें है जो…

हर व्यक्ति को अपना घर पसंद होता है लेकिन घर में सबसे पसंदीदा जगह होती है बेडरूम (Bedroom) । क्योंकि यहीं वो जगह है जहां व्यक्ति अपने पूरे दिन की थकान को एक सूकून भरी नींद के साथ दूर करता हैं। इस के अलावा कई चीजें है जो बेडरूम (Bedroom) के साथ जुडी हुई होती हैं। इसलिए बेडरूम को अगर सजाकर मनमोहक बनाया जाए तो मन को शान्ति मिलती हैं। इसलिए आज हम लेकर आये हैं आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप अपने बेडरूम को सजा सकते हैं।
* लाइटिंग का रखें ध्यान
बेडरूम (Bedroom) वह जगह है जहां से हमारा मूड तय होता है। बेड के कोने में अच्छी सी लाइट आपके मूड को रोमांटिक बनाने के लिए जरूरी है। लिहाजा बेड के साइड में खूबसूरत टेबल लैंप या हैंगिग लाइट लगाएं। मार्केट में इन दिनों एक से एक वरायटी मौजूद है।
* तस्वीरों से सजाएं बेडरूम
अक्सर आपने देखा होगा कि लोग लिविंग रूम की दीवारों पर तो एक से एक तस्वीरें और आर्टवर्क लगाते हैं। लेकिन बेडरूम की दीवार को भूल जाते हैं। ऐसा बिलकुल न करें। बेडरूम की दीवारों पर भी अच्छी सी पेंटिंग लगाएं ताकि आपका मूड खुशनुमा बना रहे।
* बेडरूम (Bedroom) को लाइट कलर से सजाएं
बेडरूम की दीवारों पर भूलकर भी डार्क कलर्स का इस्तेमाल न करें। दरअसल, डार्क कलर्स से नेगेटिव एनर्जी आती है। बेहतर होगा कि बेडरूम की दीवारों पर आप लाइट और नैचरल कलर्स का यूज करें।
* कम से कम सामान रखें
बेडरूम के साइज को देखकर आपको फर्नीचर का चुनाव करना चाहिए। बेडरूम में बहुत भारी-भरकम फर्नीचर रखने के बजाए ऐसा फर्नीचर लगाएं जिसमें आपको स्टोरेज स्पेस भी मिल सके। इससे सामान भी आसानी से रख सकेंगे और कमरा भी खुला-खुला दिखेगा।
* बेडरूम (Bedroom) में बेड है आपका फेवरिट
बेडरूम में बेड हमारी पसंदीदा जगह होती है लिहाजा बेड पर कोई भी बेडशीट बिछाकर काम चलाने की बजाए साफ-सुथरी और अपने मनपसंद रंग की बेडशीट बिछानी चाहिए। साथ ही बेड पर जरूरत से ज्यादा तकिए ओर कुशन न रखें। इससे नींद खराब हो सकती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
