नए साल पर इस तरह करें अपने घर की सजावट, पार्टी के लिए मिलेगा बेहतरीन लुक
नए साल (New Year) पर हर व्यक्ति की यह चाह होती है कि वह एक पार्टी जरूर करें। भले ही वह छोटी सी क्यों ना हो। अगर आप भी चाहते हैं कि अपने घर में एक छोटी सी पार्टी रखें, तो घर के डेकोरेशन पर खासा ध्यान देना होगा।हम आपको…

नए साल (New Year) पर हर व्यक्ति की यह चाह होती है कि वह एक पार्टी जरूर करें। भले ही वह छोटी सी क्यों ना हो। अगर आप भी चाहते हैं कि अपने घर में एक छोटी सी पार्टी रखें, तो घर के डेकोरेशन पर खासा ध्यान देना होगा।हम आपको बताएंगे नए साल की पार्टी (New Year Party) के लिए अपने घर को कैसे सजाएं।
बैलून सीलिंग
अगर आप अपनी सीलिंग को एक नया लुक देते हैं तो आपका पूरा डेकोरेशन बेहद आकर्षक लगेगा। इसके लिए आप गैस वाले बैलून को बुलाकर उसे छोड़ दें। सभी बैलून दिवार पर जाकर रुक जायगे। ये डेकोरेशन देखने में बहुत ही अच्छा लगता है और इसमें आपको बहुत अधिक मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी।आप चाहे तो बलून्स पर कुछ अच्छी कोट्स भी लिख सकते हैं।
सजाएं टेबल
आपने जिस टेबल पर खाना अरेंज किया है। उसके डेकोरेशन पर भी खास ध्यान दें। अगर आपकी सेंटर टेबल देखने में खूबसूरत होगी तो अनायास ही सबका ध्यान उसकी ओर चला जाएगा। आप टेबल के साथ-साथ कांच के गिलास को भी टाइ नोट कर एक नया लुक दे सकते हैं।
थीम डेकोरेशन
अगर आप पार्टी के लिए कोई थीम तय कर रहे हैं तो आप का डेकोरेशन भी उसी के अनुसार होना चाहिए। मसलन अगर आपकी थीम नेचर है आप अपने डेकोरेशन में ग्रीन कलर की आर्टिफिशियल प्लांट का भी प्रयोग कर सकते हैं।
पेपर स्टार और ट्विंकल लाइट
डेकोरेशन करते समय पेपर स्टार और ट्विंकल लाइट का भी प्रयोग कर सकते हैं। यह भी देखने में बहुत खूबसूरत लग ता है। क्योंकि मौका नए साल का है इसलिए आप का डेकोरेशन भी ऐसा होना चाहिए जो इस बात को बहुत अच्छे से एहसास कराए।
फोटो बूथ
नए साल (New Year) की यादों को हर कोई अपने कैमरे में कैद करना चाहता है ऐसे में आप अपनी पार्टी को अरेंज करते समय फोटो बूथ रखना ना भूलें। साथ ही ये कोशिश करें की फोटो बूथ और उसका बैकग्राउंड भी देखने में काफी अच्छा हो ताकि आपके यहां आने वाले गेस्ट अच्छी फोटो क्लिक कर सके।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
