24 घण्टे ऑनलाइन

'मेरे पिता को गाली गालियां दी...', बिधूड़ी के बयान को लेकर भावुक हुईं CM आतिशी

नई दिल्ली। बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के बयान पर दिल्ली की सीएम आतिशी (CM Atishi) रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी 80 साल के हो गए। उन्होंने हजारों बच्चों को पढ़ाया है। वो इतने बीमार रहते हैं कि बिना सहारे के चल तक…

24GhanteOnline
January 6, 2025
2 min read

नई दिल्ली। बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के बयान पर दिल्ली की सीएम आतिशी (CM Atishi) रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी 80 साल के हो गए। उन्होंने हजारों बच्चों को पढ़ाया है। वो इतने बीमार रहते हैं कि बिना सहारे के चल तक नहीं पाते। रमेश बिधूड़ी अपने काम पर वोट मांगें। मेरे पिता को गाली देकर वोट नहीं मांगें। उन्होंने मेरे पिताजी को गालियां दीं। देश की राजनीति घटिया स्तर पर पहुंच चुकी है। बिधूड़ी बताएं कि 10 साल में लोगों के लिए उन्होंने क्या किया?

उन्होंने (CM Atishi) कहा कि कालकाजी के लोगों को बताएं कि उन्होंने दस साल क्या किया। उसका हिसाब दें? बिधूड़ी जी अपने काम पर वोट मांगे। मेरे पिता जी को गाली देकर वोट मांग रहे हैं। ये बेहद दुख की बात है कि मेरे पिता बुजुर्ग पिता को गालियां देकर वोट मांग रहे हैं वो।

रमेश बिधूड़ी ने क्या कहा था?


रमेश बिधूड़ी ने रविवार को रोहिणी में आयोजित पार्टी की 'परिवर्तन रैली' को संबोधित करते हुए कहा था कि दिल्‍ली की खड़ाऊं मुख्यमंत्री आतिशी ने तो अपना बाप ही बदल लिया। वह मार्लेना से सिंह हो गई। अरे ये मार्लेना, ये तो सिंह बन गई भइया। नाम बदल दिया। केजरीवाल ने बच्चों की कसम खाई थी भ्रष्टाचारी कांग्रेस के साथ नहीं जाऊंगा। मार्लेना ने नाम बदल दिया। पहले मार्लेना थी, अब सिंह बन गई। ये इनका चरित्र है।

उन्होंने मंच से सीएम आतिशी (CM Atishi) के मां-बाप पर भी हमला बोला और दावा करते हुए कहा था कि इन्हीं मार्लेना के पिता और मां ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरू की माफी के लिए मार्लेना की मां और पिता ने याचिका दी थी।

बता दें कि दिल्ली में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। केजरीवाल के सामने अपनी सरकार फिर से बनवाने की चुनौती है तो वहीं बीजेपी 1998 से सत्ता से दूर होने का मलाल खत्म करना चाहती है। इसी बीच दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की सरकार के बाद कांग्रेस भी सत्ता सुख अपने दम पर नहीं ले सकी। यानी कहीं सत्ता बचाने की चुनौती है तो कहीं सत्ता में आने की बेचैनी है। ऐसे में बयानबाजी का दौर जारी है। और इसी क्रम में बीजेपी के पूर्व सांसद और कालकाजी से उम्मीदवार बिधूड़ी ने पहले प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया। फिर उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर भी अपमानजनक टिप्पणी कर दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…