Delhi Election: सीलमपुर में बुर्के पर बवाल, BJP ने लगाया फर्जी वोटिंग का आरोप
नई दिल्ली। दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के चुनाव (Delhi Election) के लिए बुधवार सुबह से मतदान जारी है। इस बीच आप और भाजपा के बीच जुबानी जंग छिड़ हुई है। दोनों दल एक-दूसरे पर मतदान के दौरान गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं। इस…
नई दिल्ली। दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के चुनाव (Delhi Election) के लिए बुधवार सुबह से मतदान जारी है। इस बीच आप और भाजपा के बीच जुबानी जंग छिड़ हुई है। दोनों दल एक-दूसरे पर मतदान के दौरान गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं। इस बीच भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सीलमपुर में एक बूथ पर जमकर बवाल काटा है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बुर्के की आड़ में फर्जी वोटिंग कराई जा रही है।
दरअसल, मतदान के दौरान हंगामा तब खड़ा हो गया, जब कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि जब वह वोट डालने पहुंचीं तो पता चला कि उनके नाम से किसी और ने पहले ही वोट डाल दिया है। भाजपा समर्थकों ने दावा किया कि सीलमपुर सीट से सटे यूपी के लोनी से लोगों को लागकर बुर्के की आड़ में वोटिंग कराई जा रही है। यह मामला सीलमपुर में आर्यन पब्लिक स्कूल के पास बने बूथ बताया जा रहा है।
‘वो स्वार्थी है…’, दिल्ली में वोटिंग के बीच केजरीवाल पर आया अन्ना हजारे का बयान
इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। जिसके बाद आप के कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान हंगामें चलते कुछ देर तक मतदान बाधित रहा। हालांकि, स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और भीड़ को तितर-बितर करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया। जिसके बाद मतदान सामान्य रूप से शुरू हो सका।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
