Delhi Elections: टीएमसी ने AAP को दिया समर्थन, केजरीवाल बोले- धन्यवाद दीदी!
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Elections) में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) आम आदमी पार्टी (AAP) का समर्थन करेगी। इसकी जानकारी आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद…
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Elections) में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) आम आदमी पार्टी (AAP) का समर्थन करेगी। इसकी जानकारी आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दी है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में तृणमूल पार्टी (TMC) द्वारा समर्थन दिए जाने पर व्यक्तिगत रूप से ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि अच्छे और बुरे समय में हमेशा से उनका सहयोग और आशीर्वाद मिलता रहा है।
समाजवादी पार्टी के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) दूसरी पार्टी बन गई है जिसने खुलकर दिल्ली में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को समर्थन देने का ऐलान किया है। दोनों ही पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। लेकिन तृणमूल कांग्रेस (TMC) और समाजवादी पार्टी ने इंडिया गठबंधन के प्रमुख दल कांग्रेस से किनारा करते हुए आम आदमी पार्टी का समर्थन किया है। जिससे राजनीतिक गलियारे में अटकलें भी लगाई जा रही है कि इंडिया गठबंधन में दरार पड़ने जैसी स्थिति बन गई है।
सीएम हाउस दिखाने पहुंचे AAP नेताओं की पोलिस ने रोका, संजय सिंह बोले- हम आतंकी नहीं है
बता दें कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए वहां पर विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में आम आदमी पार्टी (AAP) को समर्थन देने का ऐलान किया था।
उन्होंने कहा था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) में समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशी नहीं उतरेगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
