24 घण्टे ऑनलाइन

सपा ने कसाइयों को दिया संरक्षण, भाजपा ने गौ माता को दिया सम्मान: बृजेश पाठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक (Brijesh Pathak) ने कहा कि प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की बिलबिलाहट (बेचैनी) काफी समय से देख रही है। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश…

24GhanteOnline
September 20, 2025
3 min read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक (Brijesh Pathak) ने कहा कि प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की बिलबिलाहट (बेचैनी) काफी समय से देख रही है। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव भूल गए हैं कि सपा सरकार के समय अपराधियों को खुला संरक्षण मिला था और अवैध बूचड़खाने धड़ल्ले से चलते थे।

बृजेश पाठक (Brijesh Pathak) ने निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार में गौ माता का खुलेआम वध होता था और कसाइयों को सरकारी संरक्षण प्राप्त था। कसाइयों को संरक्षण देने वाली सरकार समाजवादी पार्टी की थी और गौ माता का संरक्षण करने वाली सरकार भाजपा की है।

रहीम की गिरफ्तारी पर सपा की तिलमिलाहट


डिप्टी सीएम (Brijesh Pathak) ने गोरखपुर प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि रहीम की गिरफ्तारी 24 घंटे के भीतर हो गई, जिससे सपा मुखिया की जमीन खिसक गई। उन्होंने तंज कसा कि वोट बैंक की राजनीति के चलते अखिलेश यादव अपराधी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

योगी सरकार में बदला यूपी पुलिस का तेवर


बृजेश पाठक (Brijesh Pathak) ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अब अपराधियों पर फूल नहीं बरसाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि अपराधी पुलिस पर गोली चलाएंगे तो पुलिस भी उन्हीं की भाषा में जवाब देगी। आज अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं या फिर जेलों में सड़ रहे हैं।

सत्ता की भूख सपा को चैन से सोने नहीं दे रही


डिप्टी सीएम (Brijesh Pathak) ने कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्ता की भूख समाजवादी पार्टी को चैन से सोने नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने सपा को उसकी सजा दी है और अब कभी भी उन्हें सत्ता नहीं मिलने वाली।

बेटियां, व्यापारी और आमजन योगी सरकार में पूरी तरह सुरक्षित


बृजेश पाठक ने कहा कि 2017 से अब तक प्रदेश में सुरक्षा की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने बताया कि सपा सरकार में बेटियां शाम 5 बजे के बाद घर से बाहर निकलने से डरती थीं और व्यापारियों से जबरन वसूली होती थी। गुंडे-माफिया खुलेआम सड़कों पर बंदूकें लहराते थे। आज हमारी बेटियां सुरक्षित हैं। रात 12 बजे भी बिना भय अपने गंतव्य तक जा सकती हैं। व्यापारी शांति से कारोबार कर रहे हैं। यह सुरक्षित माहौल पूरे प्रदेश में दिखाई देता है।

240 करोड़ से अधिक पौधे, सुरक्षित वन और समाज


बृजेश पाठक ने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि 2017 से अब तक 240 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए हैं, जिससे 550 वर्ग किलोमीटर से अधिक वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में वन भी सुरक्षित है, बेटी भी सुरक्षित है और गौ माता भी सुरक्षित है। आमजन सुरक्षित वातावरण में जीवन यापन कर रहा है।

सबका साथ-सबका विकास की राह पर यूपी


डिप्टी सीएम (Brijesh Pathak) ने कहा कि भाजपा सरकार जातिवाद या तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर काम करते हुए उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य की छवि से निकालकर अग्रणी राज्यों की पंक्ति में खड़ा किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हमारी सरकार न कसाइयों को बख्शेगी, न अपराधियों को। यह किसी धर्म या बिरादरी विशेष को खुश करने वाली सरकार नहीं, बल्कि प्रदेश की 25 करोड़ जनता को सुरक्षित वातावरण देकर समान अवसर उपलब्ध कराने वाली सरकार है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…