24 घण्टे ऑनलाइन

धामी सरकार 2.0 के तीन साल पूरे, सीएम गिनाई उपलब्धियां

देहारादून। सरकार के तीन साल होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन तीन वर्षोंं में पार्टी ने जनहित में साहसिक कदम उठाए हैं। उन्होंने (CM Dhami) प्रदेश सरकार के…

24GhanteOnline
March 22, 2025
1 min read

देहारादून। सरकार के तीन साल होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन तीन वर्षोंं में पार्टी ने जनहित में साहसिक कदम उठाए हैं।

उन्होंने (CM Dhami) प्रदेश सरकार के तीन वर्षों को देवभूमि के लिए शानदार, ऐतिहासिक और इतिहास निर्माण करने वाला बताया। कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में युवा उत्तराखंड युवा मुख्यमंत्री की अच्छी सोच, मेहनत और दृढ़ शक्ति से तीव्रता से आगे बढ़ रहा है।

सीएम (CM Dhami) ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की जनता से जो भी वादे किए, वे सभी पूरे हुए। हमारी प्राथमिकता राज्य की डेमोग्राफी एवं उसके देवभूमि स्वरूप को बरकरार रखने की है। समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून और सख्त भू कानून जैसे ऐतिहासिक एवं साहसिक कदम उठाए।

सीएम धामी (CM Dhami) ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में विकट परिस्थिति के दौरान भी जनता ने अपना हाथ हमपर रखा। हमारी पार्टी पर भरोसा जताया, जिसके लिए मैं हद्य से देवतुल्य जनता का धन्यवाद देता हूं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।