24 घण्टे ऑनलाइन

उत्तराखंड के 13 जिलों को ₹1018 करोड़ की सौगात, जिला योजना के लिए धामी सरकार ने जारी किया बजट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के अनुमोदन के बाद प्रदेश के सभी 13 जनपदों को जिला योजना के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए कुल ₹1018.21 करोड़ की धनराशि आवंटित कर दी गई है। इस राशि का उद्देश्य जनपदों में…

24GhanteOnline
May 19, 2026
2 min read

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के अनुमोदन के बाद प्रदेश के सभी 13 जनपदों को जिला योजना के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए कुल ₹1018.21 करोड़ की धनराशि आवंटित कर दी गई है। इस राशि का उद्देश्य जनपदों में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप आधारभूत ढांचे को मजबूत करना तथा विकास योजनाओं को गति देना है।

जिला योजना के तहत आवंटित कुल राशि में अनुसूचित जाति उपयोजना के लिए ₹200.221 करोड़, अनुसूचित जनजाति उपयोजना के लिए ₹30.007 करोड़ तथा सामान्य मद के अंतर्गत ₹787.978 करोड़ शामिल हैं। सरकार ने यह धनराशि जनपदों की आवश्यकताओं और क्षेत्रीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जारी की है।

पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला योजना के तहत ₹1010.23 करोड़ की धनराशि जारी की गई थी, जिसके सापेक्ष मार्च 2026 तक जनपदों द्वारा ₹996.72 करोड़ व्यय किए गए। शेष बची राशि वित्त विभाग को वापस समर्पित कर दी गई थी।

जनपदवार आवंटन में पौड़ी को सर्वाधिक ₹119.977 करोड़ की राशि मिली है, जबकि देहरादून को ₹99.394 करोड़ आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा नैनीताल  जनपद को ₹70.189 करोड़, ऊधमसिंह नगर को ₹74.132 करोड़, अल्मोड़ा को ₹74.737 करोड़, पिथौरागढ़ को ₹71.737 करोड़, बागेश्वर को ₹59.618 करोड़, चम्पावत को ₹76.914 करोड़, टिहरी को ₹95.215 करोड़, चमोली को ₹74.237 करोड़, उत्तरकाशी को ₹76.542 करोड़, रुद्रप्रयाग को ₹58.158 करोड़ और हरिद्वार को ₹67.356 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि जिला योजना के माध्यम से ग्रामीण विकास, पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जनोपयोगी योजनाओं को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार संतुलित और समावेशी क्षेत्रीय विकास के लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्ध है तथा हर जनपद की स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें