झंगटी गांव का तीन दिवसीय धनुष महायज्ञ 21 फरवरी से
झंगटी का तीन दिवसीय धनुष महायज्ञ मेला कल से सिद्धार्थनगर। बर्डपुर विकास क्षेत्र बर्डपुर के ग्राम पंचायत झंगटी में विगत वर्षों से लगने वाला प्रसिद्ध ऐतिहासिक तीन दिवसीय धनुष महायज्ञ मेला इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लाष के…
झंगटी का तीन दिवसीय धनुष महायज्ञ मेला कल से
सिद्धार्थनगर। बर्डपुर विकास क्षेत्र बर्डपुर के ग्राम पंचायत झंगटी में विगत वर्षों से लगने वाला प्रसिद्ध ऐतिहासिक तीन दिवसीय धनुष महायज्ञ मेला इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लाष के साथ मनाया जाना सुनिश्चित हुआ है। ग्राम पंचायत झंगटी का यह प्रसिद्ध धनुष महायज्ञ मेला प्राचीन मेला है जो 21 फ़रवरी से शुरु होगा। धनुष खण्डन एवं राम विवाह का भव्य आयोजन 23 फ़रवरी दिन रविवार को होगा, धनुष महायज्ञ अयोजनकर्ता शैलेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि तीन दिनो तक चलने वाला यह धनुष महायज्ञ 21 फ़रवरी दिन से शुरु होकर 23 फ़रवरी तक चलेगा। इस प्रसिद्ध धनुष महायज्ञ मेला में भारत सहित पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के भी भारी संख्या में दर्शक आते हैं, मेले के आयोजन में मुख्य रूप से हर्षित त्रिपाठी, प्रवीन मणि त्रिपाठी, गुड्डू त्रिपाठी, चंदन तिवारी तारकेश्वर तिवारी, विपिन तिवारी, लवकुश तिवारी, फरहान खान, जुबेर खान, शैलेश मौर्या, नगेंद्र वर्मा,अच्छे लाल गुप्ता, सुरेन्द्र गौतम आदि शामिल हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर ओडीओपी को ही उपहार स्वरूप चुनें: मुख्यमंत्री
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
