24 घण्टे ऑनलाइन

धराली में छठे दिन हेलिकाप्टर से संचालित राहत कार्य जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के दिशा निर्देशन में उत्तरकाशी के धराली में आपदा (Dharali Disaster) के कारण फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी है। वायुसेना के विमान, चिनूक, एमआई-17 और चीता हैलीकाप्टर की मदद से यहां…

24GhanteOnline
August 10, 2025
1 min read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के दिशा निर्देशन में उत्तरकाशी के धराली में आपदा (Dharali Disaster) के कारण फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी है। वायुसेना के विमान, चिनूक, एमआई-17 और चीता हैलीकाप्टर की मदद से यहां फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।

रविवार को 36 तीर्थयात्रियों को हर्षिल से जौलीग्रांट पहुंचाया गया। उत्तरकाशी से अभी तक 206 लोगों को सुरक्षित देहरादून जौलीग्रांट पहुंचाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया जा चुका है।

जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम तत्परता के साथ राहत कार्यो में जुटी है। रेस्क्यू कार्यो के लिए सभी आवश्यक संशाधनों को धराली भेजा जा रहा है।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एसडीएम डोईवाला अपर्णा ढौंढियाल, खंड विकास अधिकारी सोनम गुप्ता सहित तहसील और ब्लाक के तमाम अधिकारी व कार्मिक तैनात है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें