बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2: द रिवेंज' की सुनामी , लगातार तोड़ रही रिकॉर्ड
'धुरंधर 2: द रिवेंज' (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनकर उभरी है। रणवीर सिंह अभिनीत इस जासूसी एक्शन-थ्रिलर ने रिलीज के महज 9 दिनों के भीतर दुनियाभर में 1,100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। फिल्म का…

'धुरंधर 2: द रिवेंज' (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनकर उभरी है। रणवीर सिंह अभिनीत इस जासूसी एक्शन-थ्रिलर ने रिलीज के महज 9 दिनों के भीतर दुनियाभर में 1,100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। फिल्म का दबदबा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी कायम है, जहां इसने जवान के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 41.55 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की, जिसके साथ इसका भारत में कुल कलेक्शन 715.72 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेकर इतिहास रचा था और यह ऐसा करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई। अनुमान है कि दूसरे वीकेंड में भी फिल्म की कमाई 50-50 करोड़ रुपये से ऊपर बनी रह सकती है।
वैश्विक स्तर पर भी फिल्म का जलवा कायम है। हालिया आंकड़ों के अनुसार, 'धुरंधर 2' ने दुनिया भर में कुल 1,128.99 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
खास बात यह है कि यह मुकाम फिल्म ने खाड़ी देशों में रिलीज हुए बिना ही हासिल किया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी समेत कई दमदार कलाकार नजर आए हैं।
वहीं, इसके साथ रिलीज हुई उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिख रही है। पवन कल्याण की इस फिल्म ने 9 दिनों में भारत में केवल 67.97 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। 'धुरंधर 2' की जबरदस्त सफलता के बीच इस फिल्म की रफ्तार लगातार धीमी पड़ती नजर आ रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
