दिलजीत दोसांझ को खालिस्तानी संगठन ने दी धमकी, अमिताभ बच्चन से जुड़े हैं तार
पंजाबी और बॉलीवुड एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के ऑस्ट्रेलिया में 1 नवंबर होने वाले शो को खालिस्तानी आतंकवादी संगठन सिख फॉर जस्टिस ने बायकॉट करने की मांग की है। इसके पीछे की वजह यह है कि दिलजीत ने अमिताभ…
पंजाबी और बॉलीवुड एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के ऑस्ट्रेलिया में 1 नवंबर होने वाले शो को खालिस्तानी आतंकवादी संगठन सिख फॉर जस्टिस ने बायकॉट करने की मांग की है। इसके पीछे की वजह यह है कि दिलजीत ने अमिताभ बच्चन के क्विज शो में बिग बी के पैर छू लिए थे।
दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) को हाल ही में अमिताभ बच्चन के क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन में देखा गया। जहां दिलजीत ने बिग बी के पैर छुए थे। वहीं बिग बी ने सिंगर को गले लगा लिया था।
खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने बिग बी पर निशाना साधते हुए कहा कि 31 अक्टूबर, 1984 को हुए सिखों के नरसंहार के दौरान अमिताभ बच्चन ने नरसंहारी नारे लगाकर भीड़ को उकसाया था।
अमिताभ पर भड़का खालिस्तानी आतंकवादी संगठन
सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने एक बयान में कहा, ”1984 के सिख नरसंहार के हर पीड़ित, हर विधवा और हर अनाथ का अपमान किया है।” आगे बिग बी पर आरोप लगाते हुए कहा गया, ”अमिताभ बच्चन ने 31 अक्टूबर, 1984 को “सार्वजनिक रूप से ‘खून का बदला खून’ – ‘खून के बदले खून’ जैसे नरसंहारी नारे लगाकर हिंदुस्तानी भीड़ को उकसाया था। इस नारे ने मौत के दस्ते को उकसाया जिसने नरसंहारी हिंसा को अंजाम दिया, जिसमें पूरे भारत में 30,000 से ज्यादा सिख पुरुष, महिलाएं और बच्चे मारे गए।”
वहीं खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने कहा, ”जिस व्यक्ति के शब्दों ने नरसंहार को जन्म दिया, उसके पैर छूकर दिलजीत दोसांझ ने 1984 के सिख नरसंहार के पीड़ितों का अपमान किया है।” हालांकि इस मामले पर अभी दिलजीत की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
