24 घण्टे ऑनलाइन

कन्नौज के दिव्यांग पुजारी ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, मंदिर न बनने देने की शिकायत की

गोरखपुर। कन्नौज जिले के दिव्यांग पुजारी गोपालदास ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से मुलाकात की। उन्होंने धर्म, संस्कृति के संरक्षण और विकास के सतत कार्यों को…

24GhanteOnline
May 27, 2025
2 min read

गोरखपुर। कन्नौज जिले के दिव्यांग पुजारी गोपालदास ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से मुलाकात की। उन्होंने धर्म, संस्कृति के संरक्षण और विकास के सतत कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री की सराहना करने के साथ कन्नौज में बजरंग बली के मंदिर निर्माण में आ रहे व्यवधान के बारे में बताया। कहा, कुछ लोग मंदिर निर्माण नहीं होने दे रहे हैं।

इस पर सीएम योगी (CM Yogi) ने उन्हें आश्वस्त किया कि जांच कराकर न्यायपूर्ण कार्रवाई की जाएगी। किसी को मनमानी नहीं करने दी जाएगी। जनता दर्शन में कुर्सी पर बैठाए गए दिव्यांग पुजारी गोपालदास से मिलते ही मुख्यमंत्री ने उनका कुशलक्षेम और जनता दर्शन में आने का प्रयोजन पूछा।

गोपालदास ने बताया कि वह कन्नौज जिले के सौरिख थानाक्षेत्र के ग्राम टाड़ा रायपुर से आए हैं। वह वहां बजरंग बली के मंदिर के पुजारी हैं। मंदिर का नवनिर्माण करा रहे हैं लेकिन गांव के कुछ लोग निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। उनकी समस्या सुनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि वह जांच कराकर कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे।

संवेदनशीलता और शीघ्रता से करें जन समस्याओं का निस्तारण : सीएम योगी


पुजारी गोपालदास मुख्यमंत्री (CM Yogi) के आश्वसान से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि सीएम योगी धर्म, संस्कृति की रक्षा के साथ प्रदेश का चतुर्दिक विकास भी करा रहे हैं।

Tags:cm yogi

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें