24 घण्टे ऑनलाइन

आमवाला में अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग पर छापेमारी, बड़ी मात्रा में सिलेंडर जब्त

देहरादून। आमवाला क्षेत्र में अवैध रूप से गैस सिलेंडर रिफिलिंग (Illegal Gas Refilling) किए जाने की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने छापेमारी की। जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) के निर्देश पर जिला…

24GhanteOnline
August 29, 2025
1 min read

देहरादून। आमवाला क्षेत्र में अवैध रूप से गैस सिलेंडर रिफिलिंग (Illegal Gas Refilling) किए जाने की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने छापेमारी की। जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल के नेतृत्व में पूर्ति विभाग की टीम ने आमवाला अपरला, एमबी होम निकट गंगा टावर, तपोवन में छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान 19 घरेलू सिलेंडर, 15 व्यावसायिक सिलेंडर, 2 गैस रिफिलिंग किट तथा 2 कपड़े बरामद हुए, जिन्हें मौके पर ही सील कर दिया गया। इसके अतिरिक्त एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू को भी जब्त किया गया।

जांच में अवैध गैस रिफिलिंग (Illegal Gas Refilling) को आवश्यक वस्तु अधिनियम की सुसंगत धाराओं का उल्लंघन पाया गया। इस मामले में जिला पूर्ति कार्यालय द्वारा संबंधित के खिलाफ थाना रायपुर में तहरीर दी गई है।

छापेमारी के दौरान संयुक्त टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अजयपाल सिंह, पूर्ति निरीक्षक शशांक चौधरी व रजत नेगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें