24 घण्टे ऑनलाइन

भण्डारीबाग रेलवे ओवरब्रिज प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में से एक लेटलतीफी क्षम्य नहींः डीएम

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (DM Savin Bansal) ने भंडारीबाग रेलेवे ओवरब्रिज कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जिलाधिकारी ने कार्यों की धामी रफ्तार पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्यों में तेजी…

24GhanteOnline
September 26, 2025
2 min read

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (DM Savin Bansal) ने भंडारीबाग रेलेवे ओवरब्रिज कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जिलाधिकारी ने कार्यों की धामी रफ्तार पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनमन के लिए आवश्यक एवं मुख्यमंत्री के महत्वाकाक्षी प्रोजेक्ट में से एक है भण्डारीबाग रेलेवे ओवरब्रिज प्रोजेक्ट, जनहित से जुड़े विषयों एवं विकास कार्यों में लापरवाही लेटलतीफी क्षम्य नही की जाएगी। वंही जिलाधिकारी के स्थलीय निरीक्षण से कार्यों में तेजी की उम्मीद जगी है।

जिलाधिकारी (DM Savin Bansal) ने अधिकारियों को निर्देशित किया किया ओवरब्रिज निर्माण नियत समय पर पूर्ण हो जाना चाहिए जिला प्रशासन इसकी मॉनिटिरिंग करेगा इसके लिए एसडीएम व एक्सियन लोनिवि को नोडल अधिकारी नामित कर दिया है। जो रेलवे के अधिकारियों से गार्डर ब्रिज पलेसमेंट एवं निर्माण में समन्वय एवं निर्माण कार्यों की क्लोज मॉनिटिरिंग करेंगे। जिलाधिकारी स्वयं इस कार्यों की मॉनिटिरिंग कर रहे हैं।

जिलाधिकारी (DM Savin Bansal) ने कहा कि शहर के बीचो-बीच वर्षों से आधे-अधूरे छोड़े गए प्रोजेक्ट से जहां जनमानस को असुविधा हो रही है वहीं शहर वासियों जाम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है जोकि सही नही है।

भंडारीबाग रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) परियोजना से सहारनपुर रोड पर वाहनों के दबाव को कम करने और क्षेत्रों में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। परियोजना का उद्देश्य भंडारी बाग को रेसकोर्स चौक से जोड़ना है, जिससे प्रिंस चौक और हरिद्वार रोड के बीच आवागमन आसान हो सके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें