24 घण्टे ऑनलाइन

DM सविन बंसल ने 4 वीं मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

देहरादून: दून स्मैशर्स बैडमिन्टन एसोसिएशन ऑफ देहरादून 31 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2025 तक परेड ग्राउण्ड के मल्टीपर्पज हॉल में अपनी 4 वीं मास्टर्स बैडमिन्टन प्रतियोगिता का उद्घाटन आज जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) ने…

24GhanteOnline
October 31, 2025
2 min read

देहरादून: दून स्मैशर्स बैडमिन्टन एसोसिएशन ऑफ देहरादून 31 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2025 तक परेड ग्राउण्ड के मल्टीपर्पज हॉल में अपनी 4 वीं मास्टर्स बैडमिन्टन प्रतियोगिता का उद्घाटन आज जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) ने किया। दून स्मैशर्स बैडमिन्टन एसोसिएशन ऑफ देहरादून 31 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2025 तक प्रतियोगिता आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 12 राज्यों के खिलाड़ी प्रतिगाभाग कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता पुरुष और महिला दोनों के लिए 35+ से 80+ आयु वर्ग के खिलाडियों के लिए है। प्रतियोगिता के आयोजन 35+, 40+ 45+ 50+, 55+, 60+, 65+, 70+, 75+ और 80+ सिंगल्स, डबल्स और मिकस्ड डबल्स हैं। प्रतियोगिता में कुल प्रविष्टियों की संख्या लगभग 450 है, जिसमें 350 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए हैं, जो देहरादून में आयोजित

किसी भी मास्टर्स प्रतियोगिता में सबसे अधिक है। स्थानीय खिलाडियों के अलावा देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिनमें से कई उत्कृष्ट खिलाडियों ने भारत का कई बार प्रतिनिधित्व किया है। जिसमें पंजाब से रामलखन, दिल्ली विक्रम भसीन एवं उत्तर प्रदेश से अभिन्न श्याम गुप्ता प्रमुख है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने (Savin Bansal) कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन तथा टीमवर्क की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। खेलों से न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है बल्कि यह समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं।

उन्होंने (Savin Bansal) प्रतियोगिता आयोजकों पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों से भी मुलाकात कर आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना की। खेल विभाग के अधिकारियों ने अवगत कराया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए अलग-2 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

इस अवसर पर एस के पटेल, सचिव पराग सिंघल, राजीव वर्मा, एचपी शर्मा, मनीष गोयल, वीके मिश्रा, रतन लाल शर्मा, एमएस भण्डारी आदि उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें