24 घण्टे ऑनलाइन

निजी चिकित्सालयों की भांति सुविधायुक्त बनेगा जिला चिकित्सालय का एसएनसीयू

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (DM Savin Bansal) ने आज गांधी शताब्दी चिकित्सालय स्थित एसएनसीयू एंव आधुनिक टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने एसएनसीयू वार्ड में भर्ती महिला एवं बच्चों के वार्ड का निरीक्षण…

24GhanteOnline
August 19, 2025
2 min read

देहरादून:  जिलाधिकारी सविन बसंल (DM Savin Bansal) ने आज गांधी शताब्दी चिकित्सालय स्थित एसएनसीयू एंव आधुनिक टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने एसएनसीयू वार्ड में भर्ती महिला एवं बच्चों के वार्ड का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू के लिए 06 अतिरिक्त बैड बढाने, एक्सरेमशीन एवं ऐसेसरिज उपकरण, आदि के लिए स्वीकृति देते हुए तत्काल सुविधांए बनाने के निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी ने गांधी चिकित्सालय के लिफ्ट ठीक कराने व एसएनसीयू के लिए समर्पित स्टॉफ रखने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी (DM Savin Bansal) ने चिकित्सकों से एसएनसीयू वार्ड में नर्सिंग स्टॉफ बढान की स्वीकृति प्रदान करते हुए साथ ही उपकरण आदि अन्य सुविधा के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीएम ने एसएनसीयू में अब तक भर्ती बच्चों की जानकारी ली जिस पर बताया कि एसएनसीयू नवम्बर 2024 से अब तक 286 बच्चों को भर्ती किये गए हैं। इस माह अगस्त में 9 बच्चे भर्ती किए गए हैं। वर्तमान में 9 बच्चे भर्ती है।

जिलाधिकारी (DM Savin Bansal) ने वर्ष 2024 मे जिला चिकित्सालय के वर्षो से बंद पड़े एसएनसीयू नवम्बर 2024 में सक्रिय करवाया था इसके लिए नर्सिंग स्टाफ की बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की पूर्व में तैनाती के साथ ही एसएनसीयू को डेडिकेटेड एम्बुलेंस आदि व्यवस्थाएं की गई।

जिलाधिकारी (DM Savin Bansal) ने इस दौरान चिकित्सालय में बनाए गए आधुनिक टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाए देखी तथा प्रत्येक दिन टीकाकरण हेतु आने वाले परिजनों की संख्या पुछी जिस पर बताया गया कि चिकित्सालय में प्रतिदिन 35-40 बच्चे, धात्री टीकाकरण हेतु आते हैं। जिलाधिकारी के प्रयासों से ही जिला चिकित्सालय में आधुनिक टीकाकरण केन्द्र खुलवाया गया है इस केन्द्र में प्रातः 08 बजे से रात्रि 8 बजे तक टीकाकरण किया जाता है तथा छुटी के दिन के भी यह टीकाकरण केन्द्र खुला रहता है जिससे कामकाजी नौकरी पेसा लोगों को बच्चों के टीकाकरण में सुविधा रहे।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज शर्मा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ मनु जैन, प्रमोद कुमार, राजीव सब्बरवाल आदि उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें