सीएम के संकल्प से प्रेेरित डीएम सविन जिले में स्वास्थ्य सेवा सुधार मिशन पर
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) जिले में स्वास्थ्य सेवओं को सुगम सुविधाजन बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है। जिलाधिकारी समय-2 पर सरकारी चिकित्सालयों में औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की धरातल स्थति जांचने…
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) जिले में स्वास्थ्य सेवओं को सुगम सुविधाजन बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है। जिलाधिकारी समय-2 पर सरकारी चिकित्सालयों में औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की धरातल स्थति जांचने का कार्य कर रहे है। जिलाधिकारी के निर्देशन जिला प्रशासन की कार्यशैली अब त्वरित संज्ञान एवं एक्शन की बन गई है। विगत दिवस उप जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय की तर्ज पर आधुनिक टीकाकरण कक्ष कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे, जिस पर कार्य प्रारम्भ हो गया है।
डीएम (Savin Bansal) द्वारा टीकाकरण कक्ष के विस्तारीकरण के निर्देशों के क्रम में अब परिसर में खुले स्थान पर संचालित करने तथा बच्चों के अनुरूप साज-सज्जा के साथ पंजीकरण कांउटर, बैठने की उचित व्यववस्था एवं एसी स्थापित करने हेतु टीकाकरण विस्तारीकरण कार्य शुरू हो गया है।
जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने दवाई वितरण कक्ष में खिड़की बंद होने पर कड़ी फटकार लगाते हुए महिला, पुरूष, बुजुर्ग एवं सामान्य जन के लिए अलग-2 दवाई वितरण बनाने के निर्देश दिए थे, जिसके क्रम में उप जिला चिकित्सा ऋषिकेश में दवाई वितरण खिड़की खोल दी गई है।
जिलाधिकारी (Savin Bansal) के निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में चंदन लैब, टीकाकरण कक्ष में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही ऋषिकेश अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के दो खाली पद और ब्लड बैंक में ब्लड सेपरेटर के लिए के आवश्यक स्टाफ के पद सृजन हेतु शासन को डिमांड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए
जिला अस्पताल की तर्ज पर ऋषिकेश चिकित्सालय में भी मॉडल टीकाकरण कक्ष, विस्तारीकरण के साथ एयर कडीशन, सीटिंग, बच्चों के मनोरंजन सुविधा की फैसिलिटी विकसित करने के निर्देश। जिला चिकित्सालय कोरोनेशन ब्लड बैंक निर्माण युद्धस्तर पर करने के निर्देश दिए गए हैं तथा ब्लड बैंक के लिए आवश्यक उपकरणों का प्लान तैयार कर शीघ्र शासन को उपलब्ध कराया जाएगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
शाह-धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
अमित शाह ने किया उत्तराखण्ड की 15 विभूतियों का सम्मान, खंडूड़ी को मरणोपरांत पुरस्कार
सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…
13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…
