चावल के पानी से करें फेशियल, खिल जाएगा चेहरा
भारतीय परिवारों में चावल खा लिया तो मानों भरपेट खाना खा लिया। चावल में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत के साथ-साथ आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। वहीं दूसरी ओर…
भारतीय परिवारों में चावल खा लिया तो मानों भरपेट खाना खा लिया। चावल में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत के साथ-साथ आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। वहीं दूसरी ओर चावल के पानी (Rice Water) में प्रोटीन, विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है जो त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है।
- चावल के पानी (Rice Water) का इस्तेमाल आप फेसपैक, टोनर, स्क्रब आदि के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे आपकी स्किन हेल्दी रहने के साथ-साथ नैचुरल ग्लो भी आएगा।
- चावल का पानी (Rice Water) बनाने के लिए चावल को 10-15 मिनट के लिए भिगो दें। जब पानी सफेद हो जाए तो इसे एक कप में निकाल लें। इसी पानी से आप अपने चेहरे तो धोएं।
ऐसे करें इस्तेमाल
कोरियन महिलाएं अपनी स्किन को नैचुरल तरीके से निखार पाने के लिए चावल के पानी (Rice Water) का इस्तेमाल करती हैं। इसके लिए एक कॉटन बॉल की मदद से इस पानी को चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। करीब 10 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें।
अगर आप पिंपल, एक्ने की समस्या से परेशान हैं तो चावल के पानी को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद इसे रुई की मदद से पिपंल में लगाए। रोजाना यह उपाय करने से कुछ ही दिनों में आपके पिंपल गायब हो जाएंगे।
चावल के पानी में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो सिर्प सेल्स ग्रोथ को लही नहीं बढ़ाते है बल्कि ब्लड सर्कुलेशन को भी ठीक रखने में मदद करते हैं। इसके लिए चावल का पानी चेहरे पर अच्छी तरह से लगाकर थोड़ी देर मसाज करें। करीब 30 मिनट बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें।
चावल स्किन ही नहीं बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आपको रुसी की काफी समस्या हैं तो अपने बालों को सप्ताह में 2 बार चावल के पानी से धोएं। इससे आपको जरूर लाभ मिलेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
