24 घण्टे ऑनलाइन

खुद से ही करें ये फेशियल, बचेगा पार्लर का खर्चा

फेशियल कराने से स्किन की अंदर से सफाई हो जाती है। महीने में एक बार फेशियल कराना स्किन की देखभाल के लिए जरुरी होता है। फेशियल के लिए पार्लर के चक्कर लगाने और पैसों को खर्च करने की जरुरत नहीं है आप घर भी फेशियल (Gold…

24GhanteOnline
January 11, 2025
2 min read

फेशियल कराने से स्किन की अंदर से सफाई हो जाती है। महीने में एक बार फेशियल कराना स्किन की देखभाल के लिए जरुरी होता है। फेशियल के लिए पार्लर के चक्कर लगाने और पैसों को खर्च करने की जरुरत नहीं है आप घर भी फेशियल (Gold Facial ) कर सकती है।

घर में फेशियल करने के लिए किसी अच्छी कंपनी का गोल्ड फेशियल कीट (Gold Facial Kit) खरीद लें। उस कीट में लिखे एक एक स्टेप को फॉलो करते हुए फेशियल करें।

क्लीजिंग सबसे पहले किट में क्लींजर या टोनर से अपने चेहरे को अच्छे से साफ कर नार्मल पानी धो लें। मुलायम तौलिए से चेहरे को पोछ लें।

इसके बाद किट में मौजूद स्क्रब को चेहरे और गर्दन पर सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें। स्क्रब कम से कम 3 सेकेंड के लिए लगा रहने दें। फिर नार्मल पानी से चेहरा धो लें।

इसके बाद किट में मौजूद गोल्ड क्रीम या जेल को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। हल्के हल्के हाथों से मसाज करें।ध्यान रहे इस क्रीम को मसाज के द्वारा स्किन में सोखना है। फिर वाइप या हल्के गीले तौलिए से क्रीम को पोछ लें।

इसके बाद गोल्ड फेशिलय किट (Gold Facial Kit) में दिए गए मास्क को चेहरे और गर्दन पर लगा कर छोड़ दें। जब मास्क सूख जाए तो चेहरे तो धो लें।

आपका गोल्ड फेशियल (Gold Facial ) हो गया है बस लास्ट में चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगा लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।