24 घण्टे ऑनलाइन

फेशियल के बाद भूल कर भी ना करें ये काम, वरना स्किन हो जाएगी खराब

सामान्य तौर पर आपने देखा होगा कि अधिकतर महिलाएँ अपने चेहरे की चमक और सुंदरता को बढ़ाने एवं साफ और निखरी त्वचा प्राप्त करने के लिए फेशियल (Facial) करवाती हैं। परन्तु अधिकांश महिलाएँ फेशियल के बाद चेहरे पर अन्य बाह्य…

24GhanteOnline
September 5, 2025
2 min read

सामान्य तौर पर आपने देखा होगा कि अधिकतर महिलाएँ अपने चेहरे की चमक और सुंदरता को बढ़ाने एवं साफ और निखरी त्वचा प्राप्त करने के लिए फेशियल (Facial) करवाती हैं। परन्तु अधिकांश महिलाएँ फेशियल के बाद चेहरे पर अन्य बाह्य उत्पादों के प्रयोग या अन्य असावधानियाँ बरतने के कारण फेशियल का लाभ प्राप्त नहीं कर पाती।

इस कारण से कईं बार उन्हें अनेक तरह की त्वचा संबंधी परेशानियों से भी झूंझना पड़ जाता है। इसीलिए आज हम आपको फेशियल के बाद नहीं किए जाने वाले 5 कार्यों से अवगत कराएंगे, जो आपकी त्वचा को फेशियल के लाभ अवश्य देंगे।

* मेकअप

फेशियल (Facial) से त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते हैं, और मेकअप करने से रोमछिद्रों के माध्यम से मेकअप के सामान में मौजूद रसायन तत्व शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। यह केमिकल शरीर के लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। अतः फेशियल के पश्चात् मेकअप नहीं करें।

* वैक्सिंग और थ्रेडिंग नहीं करें

फेशियल करवाने के पश्चात् वैक्सिंग और थ्रेडिंग नहीं कराएँ इससे त्वचा पर दाने या फुंसियाँ और दर्द होने की सम्भावना रहती है।

* मुँह नहीं धोएँ

फेशियल करवाने के पश्चात् लगभग 4 घंटे तक मुँह नहीं धोएँ। मुँह धोने से त्वचा को फेशियल के उत्पादों से मिलने वाले सम्पूर्ण लाभ प्राप्त नहीं हो पाते।

* धूप में नहीं निकलें

फेशियल करवाने के बाद धूप में निकलने से बचें। सूर्य की पराबैंगनी किरणों के प्रभाव से आपकी त्वचा पर जलन और सनबर्न की समस्या हो सकती है, जिससे आपकी त्वचा पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।

* त्वचा पर हाथ नहीं फेरें

फेशियल के बाद त्वचा पर हाथ नहीं फेरें। इससे हाथों के जर्म्स त्वचा पर लग जाते हैं और फेशियल का प्रभाव नहीं दिखाई देता; साथ ही साथ, त्वचा रूखी भी हो जाती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।