रिश्तों में दरार की वजह बनती हैं मंदिर से जुड़ी ये गलती
घर में सुख-शांति बनी रहे और सकारात्मकता का संचार हो इसके लिए सभी अपने घरों में मंदिर (Temple) की स्थापना करते हैं और देवी-देवताओं का आशीर्वाद पाने की कामना करते हैं। लेकिन मंदिर से जुड़े कुछ नियम होते हैं जिनकी पालना…
घर में सुख-शांति बनी रहे और सकारात्मकता का संचार हो इसके लिए सभी अपने घरों में मंदिर (Temple) की स्थापना करते हैं और देवी-देवताओं का आशीर्वाद पाने की कामना करते हैं। लेकिन मंदिर से जुड़े कुछ नियम होते हैं जिनकी पालना नहीं की जाए तो वास्तुदोष उत्पन्न होने लगता हैं और नकारात्मकता फैलने लगती हैं। इन वास्तुदोष के चलते घर में अनायास ही लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न होने लगती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए मंदिर (Temple) से जुड़े कुछ नियम लेकर आए हैं जिनका ध्यान जरूर रखा जान चाहिए।
न लगाएं भगवान शिव की ऐसी प्रतिमा
घर में कभी भी नटराजन मुद्रा में शिव जी की प्रतिमा नहीं रखनी चाहिए। यह तांडव की मुद्रा होती है, जिससे आपके घर में कलह हो सकती है। इसी तरह से घर में अंगूठे के बराबर या उससे छोटा शिवलिंग ही रखना चाहिए। घर में अधिक बड़े आकार का शिवलिंग नहीं रखना चाहिए, इससे आपके घर की शांति प्रभावित होती है।
मंदिर (Temple) में प्रतिमा के नियम
घर में हमेशा 9 अंगुल की या इससे छोटी प्रतिमाएं ही रखना सही रहता है। घर में पूजा के लिए इससे बड़ी कोई भी मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा पूजा घर में खंडित मूर्ति कभी भी नहीं रखना चाहिए। घर में टूटी या चटकी हुई प्रतिमाएं या तस्वीरें रखने से घर में कलह और अशांति आती है।
घर में न रखें शनिदेव की मूर्ति
शनिदेव न्याय के देवता हैं। वे मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। इनकी वक्र दृष्टि से व्यक्ति को जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए घर में शनिदेव की प्रतिमा नहीं रखनी चाहिए। इससे आपके घर में अशांति और तनाव उत्पन्न हो सकता है।
मंदिर (Temple) से जुड़े ये नियम लाएंगे सुख-शांति
घर में मंदिर (Temple) का स्थान उत्तर-पूर्व दिशा यानि ईशान कोण में बनाना चाहिए। वास्तु के अनुसार मंदिर में कभी भी उग्र देवी-देवताओं काली माता, भैरव, राहु- केतु, या किसी भी देवी-देवता के क्रोधी या उग्र स्वरूप की प्रतिमाएं या तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए। घर में हमेशा प्रसन्नचित मुद्रा में आशीर्वाद देते हुए, सौम्य प्रतिमाएं लगानी चाहिए। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता
हिंदू धर्म में महिलाओं के बाल धोने (Hair Wash) को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनके अनुसार कुछ दिनों में बाल धोना शुभ माना जाता है तो कुछ में अशुभ। ये मान्यताएं अक्सर ज्योतिषीय प्रभावों और विशिष्ट दिनों को कुछ…
