घर में भूलकर भी न रखें ये चीजें, बढ़ जाएगी आपसी क्लेश
वास्तु शास्त्र में घर (Home) को बहुत विशेष माना गया है। इसमें बताया गया है कि घर सुख-शांति और समृद्धि का केंद्र होता है, इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सकारात्मक ऊर्जा का होना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है।…
वास्तु शास्त्र में घर (Home) को बहुत विशेष माना गया है। इसमें बताया गया है कि घर सुख-शांति और समृद्धि का केंद्र होता है, इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सकारात्मक ऊर्जा का होना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। क्योंकि घर के वातावरण का अच्छा होना बहुत जरूरी है और सकारात्मक ऊर्जा ही घर के वातावरण को अच्छा रख सकती है।
हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि, जाने-अनजाने व्यक्ति ऐसी चीजें घर में रख लेता है, जिसका नकारात्मक असर घर (Home) में दिखने लगता है। घर पर रखी ये चीजें नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं, जो धीरे-धीरे सकारात्मक ऊर्जा को दीमक की तरह खा जाती हैं। घर में नकारात्मक उर्जा के बढ़ने पर मानसिक तनाव, आर्थिक अड़चन और आपसी कलह बढ़ती है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन सी चीजें घर में नकारात्मकता को बढ़ावा देती हैं।
घर (Home) में न रखें ये चीजें
टूटे बर्तन
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर पर कभी भी टूटे बर्तनों को नहीं रखना चाहिए। ना ही इनका उपयोग करना चाहिए। टूटे बर्तनों को घर में रखना अशुभ होता है। टूटी हुई चीजें नकारात्मक उर्जा का प्रतीक मानी जाती हैं। जिससे घर में कलह-क्लेश और धन हानि बढ़ती है, इसलिए टूटे बर्तनों को तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए।
नकारात्मक तस्वीरें
घर विभिन्न तरह की पेंटिग और तस्वीरों से सजाया जाता है, लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि घर में रोने की तस्वीर, युद्ध, हिंसा या उदासी दर्शाने वाली तस्वीर भूलकर भी न रखी जाएं। ऐसी तस्वीर मानसिक तनाव बढ़ाती हैं।
बेकार पड़े सामान
घर की साफ-सफाई रोजाना करनी चाहिए। यही नहीं माह में एक बार घर को अच्छे से साफ करना चाहिए। सफाई के दौरान बेकार पड़े सामानों को घर से बाहर कर देना चाहिए। घर का जो समान उपयोग नहीं किया जाता वो नकारात्मक उर्जा का कारण बन सकता है।
बंद या खराब घड़ी
घड़ी समय और जीवन की गति का प्रतीक है। घर में बंद पड़ी या खराब घड़ी रुकी हुई प्रगति और ठहराव के बारे में बताती है, इसलिए ये कहा जाता है कि टूटी हुई घड़ी को जल्द ठीक करा लेना चाहिए या बाहर फेंक देना चाहिए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
