24 घण्टे ऑनलाइन

बेडरूम में ना रखें ये चीजें, रिलेशनशिप में आ सकती है खटास

हर किसी को अपना बेडरूम (Bedroom) अर्थात शयनकक्ष बहुत प्यारा होता हैं जहां आराम करते हुए दिनभर काम करने के बाद हुई थकान को दूर किया जाता हैं। बेडरूम के अच्छे माहौल और अच्छी नींद का असर आपकी खुशियों और काम पर भी पड़ता हैं।…

24GhanteOnline
July 13, 2025
5 min read

हर किसी को अपना बेडरूम (Bedroom) अर्थात शयनकक्ष बहुत प्यारा होता हैं जहां आराम करते हुए दिनभर काम करने के बाद हुई थकान को दूर किया जाता हैं। बेडरूम के अच्छे माहौल और अच्छी नींद का असर आपकी खुशियों और काम पर भी पड़ता हैं। अक्सर कई शादीशुदा लोगों के साथ देखने को मिलता हैं कि वे अनायास ही लड़ते रहते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता हैं तो आपको अपने बेडरूम के वास्तु पर ध्यान देने की जरूरत हैं। बेडरूम (Bedroom) में वास्तु दोष हो तो बिना किसी वजह के पति पत्नी के बीच तकरार की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपने बेडरूम में नहीं रखना चाहिए क्योंकि ये चीजें दाम्पत्य जीवन में कलह-क्लेश, आर्थिक संकट और खासकर सेहत संबंधी परेशानियों का कारण बन सकती हैं। आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में...

बेडरुम (Bedroom) में न रखें इलेक्ट्रॉनिक सामान

दिवाली या त्योहारों पर अक्सर गिफ्ट में इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स मिलते हैं जो कई बार आपके पास पहले से ही होते हैं। ऐसे में जरूरत ना होने की वजह से लोग इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स को अपने बेडबॉक्स में रख देते हैं। अपने बेडबॉक्स में किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान ना रखें क्योंकि ये राहु ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। बेडरूम और बेड शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। वास्तु के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अग्नि तत्व से प्रभावित होते हैं जो रिश्तों में तालमेल के बीच बाधक बनते हैं।

बेडरुम (Bedroom) में न रखें देवी-देवता की तस्वीर

बेडरूम शुक्र का स्थान माना जाता है। शुक्र को भोग का ग्रह कहते हैं। पुरुषों के लिए शुक्र उनकी पत्नी का प्रतिनिधित्व करता है। जहां शुक्र ग्रह का वास होता है वहां बृहस्पति का होना अशुभ माना जाता है। क्योंकि बृहस्पति देवगुरु हैं और शुक्र दैत्य गुरु। इसलिए इन्हें एक-दूसरे का विरोधी माना जाता है।

बेडरुम (Bedroom) में न रखें पानी जमा करके

अपने बेडरूम को सजाने के लिए बहुत से लोग एक्वेरियम या फव्वारा लगा देते हैं। वास्तु शास्त्र की मानें तो अपने सोने वाले कमरे में अधिक पानी रखना अशुभ होता है इससे घर की शांति भंग होती है। जहां तक हो सके पीने के पानी के अलावा कुछ भी न रखें।

बेडरूम (Bedroom) में न रखें तिजोरी

वास्तु शास्त्र की मानें तो अपने बेडरूम में तिजोरी को नहीं रखना चाहिए। अगर कोई ओर विकल्प नहीं हो तो एक तिजोरी दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें। जिसका मुख उत्तर या पूर्व की ओर खुलता हो।

बेडरुम (Bedroom) में न रखें हिंसक पशुओं की तस्वीरें

बेडरूम एक ऐसी जगह जहां आप चैन और आराम पाने की उम्मीद से आते हैं। ऐसी जगह पर हिंसक पशुओं की तस्वीरें और मूर्तियां रखने से आपके और आपके जीवनसाथी के बीच मनमुटाव और कलह हो सकता है, ऐसा वास्तु विज्ञान का मत है।

बेडरुम (Bedroom) में न रखें धार्मिक किताबें

अगर आपके कमरे में देवी-देवता या किसी धार्मिक गुरू की तस्वीर लगी है, चालीसा या धर्म ग्रंथ जैसी कोई धार्मिक किताब रखी है तो उसे तुरंत अपने बेडरूम से हटा लें। इससे आपका शुक्र सुरक्षित होगा और पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव की स्थिति पैदा होने से बचाव होगा।

बेडरुम (Bedroom) के कोने में न लगाएं बिस्तर

कमरे के कोने में बिस्तर लगाने से बचें क्योंकि यह सकारात्मक ऊर्जा को स्वतंत्र रूप से बहने से रोकता है। वास्तु के अनुसार, बिस्तर की स्थिति दीवार के मध्य भाग के साथ होनी चाहिए ताकि चारों ओर घूमने के लिए पर्याप्त जगह हो। वास्तु के मुताबिक आपके बेड का सिरहाना पूर्व या दक्षिण की ओर होना चाहिए। मास्टर बेडरूम में वास्तु के मुताबिक बेड प्लेसमेंट बहुत जरूरी है क्योंकि ये परिवार वालों के स्वास्थ्य और नींद की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। अपने बेड को कभी भी कमरे के मध्य में न रखें, क्योंकि यह ‘ब्रह्मस्थान है, जो ऊर्जा का स्रोत है।

बेड पर बिछाने वाली चादर

अपने बेड पर काले रंग की चादर बिल्कुल ना बिछाएं। भले ही काला रंग आपका फेवरेट क्यों ना हो या किसी ने आपको तोहफे में काले रंग की चादर गिफ्ट क्यों ना की हो तब भी इसे अपने बेड पर बिल्कुल ना बिछाएं। इससे शुक्र और शनि का कॉम्बिनेशन होने लगता है और पति-पत्नी के रिश्ते में दरार आने लगती है। बेड पर हमेशा रंग-बिरंगी चादर ही बिछाएं। बेडशीट और तकीए के कवर को 2-3 दिनों पर बदलते रहें और हफ्ते में एक दिन तकिए को धूप जरूर लगाएं। ऐसा करने से जीवन में भी परिवर्तन होता रहेगा, जिससे जिंदगी में खुशियां बनी रहेंगी।

बेडरुम (Bedroom) में न रखें ताजमहल का शोपीस या तस्वीर

बहुत से लोग ताजमहल को प्यार की निशानी समझकर इसके शोपीस या तस्वीर को अपने बेडरूम में लगा देते हैं। अगर आपने भी अपने बेडरूम में ताजमहल की तस्वीर लगा रखी है तो आपने बहुत बड़ी गलती की है। इसे आज ही अपने बेडरूम से निकाल दें। दरअसल ताजमहल प्यार की निशानी तो है लेकिन असलियत में ये एक मकबरा है जिसे वास्तु के हिसाब से बेडरूम में रखना उचित नहीं माना जाता है।

बेड के नीचे न रखें कूडा और बेकार सामान

बेड के नीचे भूलकर भी कूड़ा या कोई बेकार सामान नहीं रखना चाहिए। क्योंकि बेड के नीचे निरंतर ऊर्जा घूमती रहती है, जिससे आपका शरीर संचालित होता रहता है और बेकार का सामान रखने से नकारात्मक ऊर्जा भी आ जाती है, जिससे आपके जीवन में उसका स्तर बढ़ जाता है। बेडरूम (Bedroom) में यह भी ध्यान रखें कि नमक वाले पानी से पोछा लगाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा चली जाती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार बेड के नीचे जूते, चप्पल और दूसरी गैर जरूरी चीजें रखने की आदत आपके बेडरूम में निगेटिव एनर्जी को बढाकर दांपत्य जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

हिंदू धर्म में महिलाओं के बाल धोने (Hair Wash) को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनके अनुसार कुछ दिनों में बाल धोना शुभ माना जाता है तो कुछ में अशुभ। ये मान्यताएं अक्सर ज्योतिषीय प्रभावों और विशिष्ट दिनों को कुछ…