24 घण्टे ऑनलाइन

मुख्य द्वार के सामने दिखीं ये चीजें, तो बंद हो जाते है तरक्की के रास्ते

घर (House) में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के लिए वास्तु के नियमों का उपयोग किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में वास्तु दोष होने पर तरक्की के रास्ते बंद हो जाते हैं। घर की खुशहाली के लिए वास्तु का ठीक होना जरूरी…

24GhanteOnline
May 14, 2026
2 min read

घर (House) में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के लिए वास्तु के नियमों का उपयोग किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में वास्तु दोष होने पर तरक्की के रास्ते बंद हो जाते हैं। घर की खुशहाली के लिए वास्तु का ठीक होना जरूरी है। घर के मुख्य द्वार पर वास्तु के हिसाब से ही चीजें रखनी चाहिए, जिससे आपके जीवन पर नकारात्मक असर न पड़े। पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी ने विस्तार से इस बारे में बताया है।

घर (House) के सामने ना रखें कचरे का ढेर


आपके घर के मुख्य द्वार के सामने अगर कचरे का ढेर है, तो यह बहुत ही नकारात्मक होता है। ऐसा होने पर आपके बनने वाले कामों में भी बाधा उत्पन्न होना शुरू हो जाएगी। आप घर के बाहर निकलेंगे वैसे ही कचरा देखकर मन में नकारात्मकता आने लगेगी। यह आपके बनने वाले कामों को भी बिगाड़ देगी।

घर (House) के सामने ना लगाएं कांटेदार पौधे


घर के सामने कांटेदार पौधों को लगाने से बचना चाहिए। अगर, आपने कैक्टस का पौधा घर के मुख्य द्वार पर ही लगा दिया है, तो यह आपको बेवजह की चिंताएं देगा। घर में ऐसा माहौल बन जाएगा कि सभी लोग परेशान ही रहेंगे। घर के सामने कांटेदार पौधे को तुरंत हटा देना चाहिए।

घर (House) के सामने न लगाएं बड़ा पेड़


घर के सामने कोई बड़ा पेड़ नहीं लगाना चाहिए। यह आपके जीवन में नकारात्मकता लेकर आता है। इसका सीधा प्रभाव घर के मुखिया के जीवन पर पड़ता है। ऐसे में यह कोशिश करनी चाहिए कि घर के मुख्य दरवाजे के सामने किसी भी तरह का बड़ा पेड़ नहीं लगाना चाहिए।

घर (House) के मुख्य द्वार के सामने न हो नाली या नाला


आपके घर के मुख्य द्वार के सामने कोई बड़ा नाला या नाली बनी हुई है, तो यह आपका जीवन वास्तु दोष का शिकार हो सकता है। ऐसे में जीवन में नकारात्मकता आने से आपको बहुत नुकसान हो सकता है। आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…