किसी भी हालत में मिस न करें यह लजीज डिश, इसका स्वाद हमेशा रहता है याद
टमाटर का कई सब्जियों में इस्तेमाल किया जाता है। कह सकते हैं कि टमाटर के बगैर अधिकतर सब्जियों की कल्पना भी नहीं की जा सकती। आज हम आपको भरवां टमाटर (Stuffed Tomatoes) की रेसिपी की जानकारी देंगे। आपने भरवां बैंगन, भरवां…
टमाटर का कई सब्जियों में इस्तेमाल किया जाता है। कह सकते हैं कि टमाटर के बगैर अधिकतर सब्जियों की कल्पना भी नहीं की जा सकती। आज हम आपको भरवां टमाटर (Stuffed Tomatoes) की रेसिपी की जानकारी देंगे। आपने भरवां बैंगन, भरवां आलू और भरवां भिंडी तो जरूर खाई होगी लेकिन भरवां टमाटर (Stuffed Tomatoes) शायद ही ट्राई किया हो। इसका स्वाद काफी लजीज होता है और इसे बनाना भी आसान है। इसे लंच या डिनर किसी भी समय बनाकर खाया जा सकता है। टमाटर वैसे भी सबके बीच बहुत लोकप्रिय होते हैं। ऐसे में यह डिश उन्हें जरूर पसंद आएगी। इन्हें नान, पराठे या रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।
भरवां टमाटर (Stuffed Tomatoes) बनाने की सामग्री
टमाटर – 10
आलू उबले – 2
पनीर – 100 ग्राम
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
हरी मिर्च कटी – 1
जीरा – 1/2 टी स्पून
अदरक कद्दूकस – 2 टी स्पून
काजू कटे – 8-10
किशमिश – 1 टेबल स्पून
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 1 टेबल स्पून
तेल – 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार
भरवां टमाटर (Stuffed Tomatoes) बनाने की विधि
- सबसे पहले टमाटर लें और उन्हें धोकर छुरी की मदद से सभी के ऊपरी हिस्से को काट लें।
- इसके बाद छुरी की मदद से टमाटर के अंदर का गूदा निकाल लें। अब गूदे और ऊपरी हिस्से को एक बाउल में अलग रख दें।
- इसके बाद उबले आलू लें और उन्हें छीलकर एक बाउल में उन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें।
- इसके बाद पनीर को कद्दूकस करें और आलू में डाल दें। फिर दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- इस मिश्रण में लाल मिर्च, गरम मसाला, काजू, किशमिश, नमक और हरा धऩिया डालकर सभी को अच्छे से मिलाकर रख दें।
- अब एक कड़ाही लें और उसमें 1 टेबल स्पून तेल डालकर धीमी आंच पर गरम होने के लिए रख दें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा डाल दें। जब जीरा चटकने लगे तो उसमें कटी हुई हरी मिर्च, कद्दूकस अदरक और टमाटर का गूदा डालकर करछी की मदद से चलाएं।
- जब टमाटर का पल्प गाढ़ा होने लगे तो उसमें आलू और पनीर का मिश्रण डालकर कुछ देर के लिए भून लें।
- इसके बाद कटे हुए टमाटरों में आलू, पनीर का मिश्रण भर दें और टमाटरों के काटे गए ऊपरी हिस्से से इसे बंद कर दें।
- अब एक भारी तले वाली कड़ाही को लें और उसमें थोड़ा सा तेल डालकर टमाटर को उसमें पकने के लिए रख दें।
- टमाटरों के ऊपर थोड़ा सा नमक और एक टी स्पून तेल डालकर इन्हें प्लेट से ढंक दें और धीमी आंच पर इसे पकने दें।
- टमाटरों को नरम होने तक पकाना है। इस दौरान बीच-बीच में प्लेट हटाकर टमाटरों की स्थिति देखें। तैयार है भरवां टमाटर (Stuffed Tomatoes)।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
