24 घण्टे ऑनलाइन

इस दिशा में न उतारें जूते-चप्पल, घर में हो जाएगा दरिद्रता का वास

शनि देव का संबंध हमारे पैरों से भी है। पैरों में जूते (Shoes) और चप्पल राहु केतु का प्रतीक है। वास्तु के अनुसार घर में जूते चप्पल का स्टेंड कहां रखना चाहिए? क्या है उसकी सही दिशा? बाहर रखना चाहिए या की घर के अंदर। आओ…

24GhanteOnline
May 13, 2026
3 min read

शनि देव का संबंध हमारे पैरों से भी है। पैरों में जूते (Shoes) और चप्पल राहु केतु का प्रतीक है। वास्तु के अनुसार घर में जूते चप्पल का स्टेंड कहां रखना चाहिए? क्या है उसकी सही दिशा? बाहर रखना चाहिए या की घर के अंदर। आओ जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार जूते चप्पल का स्टेंड किस दिशा में होना चाहिए।

कहां नहीं होना चाहिए जूते (Shoes) चप्पल?


- घर के मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए इससे नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है।
- घर में द्वार के तुरंत भीतर जूते चप्पल का स्टेंड (Shoe-Stand)  नहीं रखना चाहिए।
- जब भी आप जूते चप्पल उतारें तो उन्हें कभी पूर्व या फिर उत्तर दिशा में नहीं उतारें।
- पूर्व या उत्तर दिशा में जूते चप्पल का स्टेंड नहीं रखना चाहिए।
- इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है वहां धन की देवी लक्ष्मी भी नहीं आती है।
- जब आप घर में मिट्टी लगे वाले जूते लेकर आते हैं और उत्तर दिशा में खोलकर चले जाते हैं तो आपके घर की सकरात्मक ऊर्जा भी नकारात्मक ऊर्जा में बदल जाती है।

कहां होना चाहिए जूते चप्पल स्टेंड (Shoe-Stand) ?


- अपने गंदे जूते-चप्पल दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखने चाहिए।
- हो सके तो जूते चप्पल का स्टेंड घर के बाहर हो तो बेहतर है।

अन्य नियम:-


- जो व्यक्ति घर के अंदर जूते-चप्पल पहनकर आता है इसके साथ घर में राहु और केतु जैसे पापी ग्रह भी घर के अंदर प्रवेश कर जाते हैं।
- वास्तु के अनुसार घर में चप्पल पहनना मना है। इसके विकल्प के तौर पर आप घर में मोजे पहनकर रह सकते हैं।
- घर में रसोईघर, भंडारघर, पूजाघर, तिजोरी वाले स्थान आदि के समक्ष जूते या चप्पल पहनकर जाने से धन संपत्ति का नाश होता है।
- कभी अपने गंदे जूते-चप्पल उत्तर दिशा में कभी नहीं उतारने चाहिए बल्कि जूते-चप्पल दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखने चाहिए।
- फटे और पुराने जूते पहनने से शनि की अशुभ छाया और घर पर दरिद्रता आती है।
- शनिवार को जूते-चप्पल खरीदना इसीलिए मना कहा जाता है कि शनि का संबंध पैरों से माना गया है। उस दिन जूते-चप्पल खरीदने से शनि संबंधी पीड़ा भी घर में आ सकती है।
- शनि की अशुभ छाया से बचने के लिए शनिवार के दिन काले रंग की चमड़े की चप्पल या जूते को मंदिर के बाहर उतार का बिना पलटे वापस आने से शनि दोष से छुटकारा मिलता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…