24 घण्टे ऑनलाइन

मनचाहा जीवन साथी चाहते हैं पाना, तो सावन में करने होंगे ये काम

कहा जाता है की शादी से जुड़ी समस्याओं को समाप्त करने के लिए भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहिए। वे मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसी तरह मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, 16…

24GhanteOnline
July 31, 2026
2 min read
मनचाहा जीवन साथी चाहते हैं पाना, तो सावन में करने होंगे ये काम

कहा जाता है की शादी से जुड़ी समस्याओं को समाप्त करने के लिए भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहिए। वे मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसी तरह मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, 16 सोमवार के व्रत रखने से अच्छे वर की प्राप्ति होती है। वहीं, लड़के भी यदि अच्छी जीवन संगिनी पाना चाहते हैं, तो शिवजी की आराधना करनी चाहिए। इस दौरान शादी से जुड़े कुछ उपाय कर लिए जाएं, तो सुयोग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि वे उपाय कौन से हैं।

शिव-पार्वती विवाह प्रसंग


मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए रामचरितमानस में वर्णित शिव-पार्वती विवाह प्रसंग को सावन (Sawan) में प्रतिदिन पूरी श्रद्धा भाव के साथ पढ़ना चाहिए। इस पाठ को करने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं और जीवनसाथी की कामना भी पूरी होती है।

पांच फलों का रस


सावन (Sawan)में किसी भी शिव मंदिर में जाकर पांच फलों के रस से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं और जीवन में चल रही समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

केसर मिश्रित जल


यदि किसी के विवाह में देरी हो रही है, तो उसे सावन सोमवार के दिन शिवलिंग पर केसर मिश्रित जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं, इससे जल्द ही शादी के योग बनते हैं।

पंचाक्षरी मंत्र का जप


भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र ‘ओम नमः शिवाय’ मंत्र का पूरी श्रद्धा भाव के साथ जाप किया जाए, तो हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है। किसी शिव मंदिर में जाकर रुद्राक्ष की माला से प्रतिदिन 11 बार जप करना चाहिए और इस मंत्र को बोलना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

हिंदू धर्म में महिलाओं के बाल धोने (Hair Wash) को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनके अनुसार कुछ दिनों में बाल धोना शुभ माना जाता है तो कुछ में अशुभ। ये मान्यताएं अक्सर ज्योतिषीय प्रभावों और विशिष्ट दिनों को कुछ…