24 घण्टे ऑनलाइन

सावन में करें बेल पत्र के ये अचूक उपाय, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का आगमन

बेलपत्र (Belpatra) को बिल्व पत्र भी कहा जाता है, जो कि भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इसके पत्तों का इस्तेमाल भोलेनाथ की पूजा के अलावा कई उपायों के लिए भी किया जाता है। सावन के महीने में बेलपत्र के कुछ विशेष उपाय करने से…

24GhanteOnline
August 5, 2026
2 min read
सावन में करें बेल पत्र के ये अचूक उपाय, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का आगमन

बेलपत्र (Belpatra) को बिल्व पत्र भी कहा जाता है, जो कि भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इसके पत्तों का इस्तेमाल भोलेनाथ की पूजा के अलावा कई उपायों के लिए भी किया जाता है। सावन के महीने में बेलपत्र के कुछ विशेष उपाय करने से आपको भगवान शिव की कृपा प्राप्त हो सकती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन हो सकता है। ज्योतिष के अनुसार, अगर आप सावन में किसी भी दिन बेलपत्र के ये उपाय आजमाते हैं, तो आपकी किस्मत भी चमक सकती है और धन लाभ मिल सकता है।

बेलपत्र (Belpatra) के चमत्कारी उपाय


भोलेनाथ की कृपा के लिए:- सावन (Sawan) के महीने में 1008 बेलपत्रों पर ‘ओम नमः शिवाय‘ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। ऐसी मान्यता है कि इससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और पापों से मुक्ति मिलती है।

विवाह में शीघ्रता के लिए:- सावन के सोमवार को 108 बेलपत्र (Belpatra) शिवलिंग पर चढ़ाने और ‘ओम नमः शिवाय‘ मंत्र का जाप करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं और अड़चनें दूर होती हैं।

धन लाभ के लिए:- सावन (Sawan) सोमवार को 5 बेलपत्र (Belpatra) शिवलिंग पर चढ़ाएं। इसके बाद इन पत्तों को उठाकर अपनी तिजोरी या पर्स में रखें। धार्मिक मान्यता है कि इससे धन की कमी नहीं होती है।

मनोकामना पूर्ति के लिए:- शिवलिंग पर जल चढ़ाने के बाद 108 बेलपत्रों (Belpatra) पर चंदन से ‘ॐ नमः शिवाय‘ लिखकर चढ़ाएं। मान्यता है कि इससे भोलेनाथ और देवी लक्ष्मी दोनों की कृपा प्राप्त होती है।

मनचाही तरक्की के लिए:- सावन (Sawan) से लेकर 11 सोमवार तक शिवलिंग पर 5 बेलपत्र, दूध और शहद चढ़ाएं और ‘ओम नमः शिवाय‘ मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि इससे मनचाही तरक्की के योग बनते हैं।

स्वास्थ्य लाभ के लिए:- अगर कोई व्यक्ति बीमार है, तो 108 बेलपत्रों को चंदन के इत्र में डुबोकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और ‘ॐ हौं जूं सः‘ मंत्र का जाप करें। कहते हैं कि इससे बीमारियों से मुक्ति मिलती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।