24 घण्टे ऑनलाइन

घर पर लगी है बुरी नजर, तो आजमाएं ये उपाय

ज्योतिष शास्त्र में बुरी नजर को एक प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा माना जाता है और यह मान्यता है कि अगर यह घर में प्रवेश कर जाए तो घर के सदस्यों पर कुछ बुरा प्रभाव पड़ सकता है। जब बात बच्चों की आती है तो इसका असर आमतौर पर…

24GhanteOnline
August 27, 2026
2 min read
घर पर लगी है बुरी नजर, तो आजमाएं ये उपाय

ज्योतिष शास्त्र में बुरी नजर को एक प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा माना जाता है और यह मान्यता है कि अगर यह घर में प्रवेश कर जाए तो घर के सदस्यों पर कुछ बुरा प्रभाव पड़ सकता है। जब बात बच्चों की आती है तो इसका असर आमतौर पर उनके स्वास्थ्य या उनकी पढ़ाई पर सीधा दिखाई देता है। कई बार लोगों की सेहत पर भी इसका बुरा असर होता है। ऐसे में लाल किताब (Lal Kitab) से जुड़े कुछ उपाय आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, हमारे आस-पास कुछ ऊर्जाएं हमें चीजों को खराब करने के लिए प्रेरित करने की क्षमता रखती हैं और इसे ही बुरी नजर माना जाता है। ऐसे में लाल किताब से जुड़े ये उपाय जरूर करना चाहिए।

लाल किताब (Lal Kitab) के उपाय


सोमवार को भगवान महादेव की आराधना करना चाहिए। लाल किताब के मुताबिक, सोमवार को शिव मंदिर में शिवलिंग का दूध और पानी के साथ अभिषेक करना चाहिए। इस दौरान 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

नदी में प्रवाहित करें सूखा नारियल


लाल किताब (Lal Kitab) के मुताबिक, यदि बुरी नजर से बचना है तो शनिवार के दिन सूखा नारियल बहती नदी में प्रवाहित करना चाहिए। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है। परिवार पर यदि कोई बुरा साया है तो वह भी दूर हो जाता है।

गौ माता की जरूर करें सेवा


सनातन धर्म में गाय की सेवा करना शुभ माना गया है। यदि परिवार पर किसी बुरी नजर का साया है तो रोज गाय की सेवा जरूर करना चाहिए। रोजाना सुबह के समय गाय को गुड़-रोटी खिलाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। परिवार के दुख दूर हो जाते हैं। आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…