नए साल पर करें लाल किताब के ये उपाय, जीवन बनेगा सुखमय
सभी की नए साल को लेकर कामना होती हैं कि उनका भविष्य उज्ज्वल हो और आने वाला समय सुख-समृद्धि से भरा हो। इसके लिए जरूरी हैं अपनी किस्मत को चमकाने का प्रयास किया जाए। ऐसे में आपके लिए लाल किताब (Lal Kitab) बहुत मददगार साबित…
सभी की नए साल को लेकर कामना होती हैं कि उनका भविष्य उज्ज्वल हो और आने वाला समय सुख-समृद्धि से भरा हो। इसके लिए जरूरी हैं अपनी किस्मत को चमकाने का प्रयास किया जाए। ऐसे में आपके लिए लाल किताब (Lal Kitab) बहुत मददगार साबित होगी। लाल किताब (Lal Kitab) में ज्योतिष विद्या के कई उपाय बताए गए हैं जो आपकी समस्याओं का अंत कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको लाल किताब (Lal Kitab) के उपाय बताने जा रहे हैं जो नए साल को सुखमय बनाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।
रेवडी का उपाय
बहते पानी में रेवड़ियां, बताशे, शहद या सिंदूर बहाएं। यह कार्य मंगलवार को करें तो ज्यादा अच्छा है। इससे हर तरह का मंगलदोष दूर हो जाएगा और संपूर्ण वर्ष अच्छा रहेगा।
काला सूरमा लगाएं
कभी-कभी आंखों में काला सूरमा लगाएं। कम से कम 11 दिन तक लगातार लगाएं। यह भी मंगल का उपाय है।
नारियल का उपाय
अलग-अलग पानीदार नारियल लेकर अपने और अपने परिवार के सदस्यों के ऊपर से 21 बार वार कर उसे अग्नि में जला दें। इसी तरह 21 बार वार कर बहते पानी में बहा दें। यह कार्य आप किसी भी मंगल, गुरुवार या शनिवार को करें। इससे हर तरह की अला बला, नजर आदि समाप्त हो जाएगी। ऐसे वर्ष में 6-6 माह के अंतराल में कर लें।
तांबे का लोटा
तांबे के लोटे में जल भरकर उसे सिरहाने रखकर सोएं और सुबह उठते ही उसे बाहर ढोल दें या कीकर के वृक्ष में डाल दें। ऐसा कम से कम 11 और अधिकतम 43 दिन तक करें। इससे हर तरह के शारीरिक और मानसिक रोग दूर हो जाएंगे। इसे भी वर्ष में 2 बार अवश्य करें।
कंबल का दान
काला और सफेद दोरंगी कंबल लें और 21 बार खुद पर से वार कर किसी गरीब को दान कर दें या मंदिर में दान कर दें। यह कार्य आप एक बार भी कर सकते हैं। यह कार्य शनिवार को करें तो ज्यादा अच्छा है। ऐसे ठंड के मौसम में जरूर करें। अन्य मौसम में दोरंगी चादर दान करें।
हनुमानजी को चौला चढ़ाएं
वर्ष में कम से कम 2 बार हनुमानजी को चौला अवश्य चढ़ाएं। एक बार मंगलवार को और दूसरी बार शनिवार को। इससे हनुमानजी की कृपा आप पर बनी रहेगी और संपूर्ण वर्ष किसी भी प्रकार के संकटों से बचे रहेंगे।
अंधों को भोजन खिलाएं
कम से कम 10 अंधों को आप भोजन जरूर खिलाएं। इसके अलावा किसी अपंग, सन्यासी या कन्याओं को समयानुसार भोजन कराएं। ऐसा वर्ष में 2 जरूर करें। इससे हर तरह का शनिदोष दूर हो जाएगा और संपूर्ण वर्ष शनि की कृपा बनी रहेगी।
पशु पक्षियों को भरपेट भोजन कराएं
पशु और पक्षियों को भरपेट भोजन कराते रहें और उन्हें अच्छे से पानी पिलाएं। कहते हैं कि जो व्यक्ति अपने परिवार के सभी सदस्यों
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता
हिंदू धर्म में महिलाओं के बाल धोने (Hair Wash) को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनके अनुसार कुछ दिनों में बाल धोना शुभ माना जाता है तो कुछ में अशुभ। ये मान्यताएं अक्सर ज्योतिषीय प्रभावों और विशिष्ट दिनों को कुछ…
