24 घण्टे ऑनलाइन

दांपत्य जीवन में खो गई है खुशियां, तो करें इस पेड़ से जुड़े ये उपाय

हिंदू धर्म में कई पेड़-पौधों को पूजनीय माना जाता है। उन्हीं में से एक है आंवले (Amla) का पेड़ भी है। शास्त्रों के अनुसार, आंवले के वृक्ष में सृष्टि के रचयिता भगवान विष्णु का वास होता है। जिस घर में आंवले का पेड़ होता…

24GhanteOnline
May 26, 2026
2 min read

हिंदू धर्म में कई पेड़-पौधों को पूजनीय माना जाता है। उन्हीं में से एक है आंवले (Amla) का पेड़ भी है। शास्त्रों के अनुसार, आंवले के वृक्ष में सृष्टि के रचयिता भगवान विष्णु का वास होता है। जिस घर में आंवले का पेड़ होता है, वहां सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी होती है। ऐसे में हम आपको आंवले के पेड़ से जुड़े कुछ वास्तु नियम बताने जा रहे हैं।

इस दिशा में लगाएं पेड़ (Amla Tree) 


वास्तु शास्त्र के अनुसार, आंवले का पेड़ घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इस पेड़ इस दिशा में लगाने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। प्रतिदिन इस वृक्ष की पूजा करने और जल देने से घर में देवी-देवताओं का वास होता है।

इस दिन लगाएं आंवले का पेड़ (Amla Tree) 


वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में आंवले का पेड़ (Amla Tree) लगाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और धन से जुड़ी समस्याएं खत्म होती हैं। मां लक्ष्मी का भी आगमन होता है। आंवले का पेड़ लगाने के लिए गुरुवार और शुक्रवार को शुभ दिन माना जाता है।

जरूर करें यह उपाय


धार्मिक मान्यता है कि आंवले के वृक्ष vके निचले भाग में भगवान ब्रह्मा, मध्य भाग में श्रीहरि और तने में देवों के देव महादेव का वास होता है। अगर आपके वैवाहिक जीवन में किसी भी तरह की समस्या आ रही है, तो आंवला एकादशी के दिन आंवले के पेड़ (Amla Tree) की शाखाओं पर धागा बांधना चाहिए। इसके बाद दीपक जलाएं और आरती करें। माना जाता है कि इस तरह दांपत्य जीवन हमेशा सुखी रहता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

हिंदू धर्म में महिलाओं के बाल धोने (Hair Wash) को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनके अनुसार कुछ दिनों में बाल धोना शुभ माना जाता है तो कुछ में अशुभ। ये मान्यताएं अक्सर ज्योतिषीय प्रभावों और विशिष्ट दिनों को कुछ…