24 घण्टे ऑनलाइन

मंगलवार को करें खास ये उपाय, धन लाभ के बनेंगे योग

मंगलवार (Tuesday) के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान जी (Hanuman) की पूजा की जाती है। साथ ही व्रत भी रखा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से सभी प्रकार के दुख…

24GhanteOnline
January 27, 2026
2 min read

मंगलवार (Tuesday) के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान जी (Hanuman) की पूजा की जाती है। साथ ही व्रत भी रखा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से सभी प्रकार के दुख और परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।

ज्योतिष शास्त्र भी कुंडली में मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए मंगलवार (Tuesday) के दिन भगवान हनुमान की पूजा करना लाभकारी होता है। मंगलवार के दिन कुछ विशेष उपाय कर लिए जाए, तो इन धन से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

मंगलवार (Tuesday) के उपाय


अगर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, तो हर मंगलवार को स्नान-ध्यान के बाद किसी मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा करें। एक बार सुंदर कांड और सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। पूजा के दौरान हनुमान जी को कम से कम 7 लड्डुओं का भोग लगाएं।

कष्ट होंगे दूर

ज्योतिषियों के अनुसार, मंगलवार (Tuesday) के दिन 'राम रक्षा' स्तोत्र का पाठ करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इसलिए मंगलवार के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करें और 'राम रक्षा' स्तोत्र का पाठ करें।

धन संबंधी परेशानी

अगर आप पैसों से जुड़ी समस्याओं को दूर करना चाहते हैं, तो मंगलवार (Tuesday) की पूजा के दौरान "ऋण मोचन" स्तोत्र का पाठ करें। इस स्तोत्र के पाठ से कर्ज से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा इस स्तोत्र का पाठ आय और भाग्य में भी वृद्धि करता है।

सिंदूर अर्पित करें

शास्त्रों में बताया गया है कि हनुमान जी को सिन्दूर चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसलिए मंगलवार की पूजा के बाद मंदिर में जाकर हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं। इस उपाय को करने से भक्त की हर इच्छा पूरी होती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।