चैत्र नवरात्रि में करें ये खास उपाय, धन-धान्य से मां भर देगी झोली
चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के इन पावन दिनों में सच्चे मन से की गई मातारानी की सेवा आपको मातारानी का आशीर्वाद दिलाती हैं और जीवन की सभी परेशानियों का अंत होता हैं। इन नौ दिनों में मातारानी भक्तों से जल्दी प्रसन्न…
चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के इन पावन दिनों में सच्चे मन से की गई मातारानी की सेवा आपको मातारानी का आशीर्वाद दिलाती हैं और जीवन की सभी परेशानियों का अंत होता हैं। इन नौ दिनों में मातारानी भक्तों से जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं और सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको नवरात्रि के इन दिनों में किए जाने वाले कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनसे देवी मां की कृपा प्राप्त होगी और धन-धान्य से झोली भर जाएगी। तो आइये जानते हैं अपार धन-धान्य पाने के इन उपायों के बारे में।
इसकी पूजा से होता है धन का लाभ
जीवन में कैसी भी समस्या हो उससे राहत पाने के लिए मां के दिन यानी कि नवरात्रों (Navratri) में आप यह उपाय कर सकते हैं। लेकिन अगर आप किसी धन संबंधी परेशानी से जूझ रहे हों तो चैत्र नवरात्र में किसी भी दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनका प्रतीक मानी जाने वाली कौड़ियों की पूजा कर लें। लेकिन ध्यान रखें कि भूरी, सफेद और काली किसी भी कौड़ी को न चुन लें बल्कि अपनी आर्थिक संबंधी समस्या के मुताबिक पीले रंग के ही कौड़ियों का प्रयोग करें अन्यथा इसका लाभ नहीं मिलता।
धन की समस्याएं दूर कर देती हैं मिनटों में
अगर आपके पास धन रुकता ही नहीं हो। यानी कि तमाम मेहनत के बाद भी आपको लाभ मिलते-मिलते रह जाता है। इस परिस्थिति में पीली कौड़ी का प्रयोग करें। इसके लिए साधक चैत्र नवरात्र (Navratri) में मां लक्ष्मी को प्रणाम करके पीले रंग के कपड़े में पीले रंग की 7 कौड़ियां रखें। इसके बाद इसे तिजोरी में या जहां-कहीं भी पैसे रखते हों, उस स्थान पर रख दें। साथ ही मां लक्ष्मी को प्रार्थना करें कि वह आपके जीवन में धन-समृद्धि की बरकत करें।
तब रखें इस विशेष रंग की कौड़ियां
अगर आपको व्यवसाय में लगातार नुकसान हो रहा है या फिर नौकरी करते हैं और आय संबंधी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ऐसे में आपको बस इतना करना है कि चैत्र नवरात्र में शुक्रवार के दिन सफेद रंग की 11 कौड़ियों को पीले रंग के कपड़े में बांधकर रखना है। इसे आप जहां भी धन रखते हों उसी स्थान पर रखना है। मां लक्ष्मी को प्रणाम करें और प्रार्थना करें कि वह आपके आय में वृद्धि करें। व्यवसाय में लाभ दिलाएं।
इसके लिए दिशा का ध्यान रखना है जरूरी
धन-समृद्धि की मनोकामना पूरी हो, इसके लिए चैत्र नवरात्र में कौड़ियों की विशेष पूजा काफी फलदायी होती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में किसी के भी पास कभी भी धन की कमी न हो। किसी भी तरह का आर्थिक नुकसान न हो तो इसके लिए आप हरे रंग के कपड़े में पीले रंग की 11 कौड़ियां रखकर घर की उत्तर दिशा में छिपा दें। ऐसा करने से भगवान कुबेर अत्यंत प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से घर-परिवार में कभी भी धन की कमी नहीं होती। लेकिन ध्यान रखें कि कौड़ियां किसी को दिखाकर या बताकर नहीं रखनी है।
कौड़ियां धन के साथ देती हैं यह विशेष लाभ
कौड़ियां न केवल धन-समृद्धि लाती हैं बल्कि ये नकारात्मकता को भी दूर करती हैं। इसके लिए घर के मुख्य द्वार पर लाल रंग के कपड़े में पीले रंग की 11 कौड़ियां बांधकर टांग दें। ऐसा करने से घर में धन-वैभव तो आएगा ही साथ ही यह बुरी नजर से भी बचाव करती है। कहा जाता है कि यह नकारात्मकता को दूर करने का भी सार्थक उपाय है। इसके अलावा पीले रंग की एक कौड़ी लेकर आप इसे ताबीज के रूप में भी पहन सकते हैं। इससे निगेटिव ऊर्जा आपको छू भी नहीं सकती।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता
हिंदू धर्म में महिलाओं के बाल धोने (Hair Wash) को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनके अनुसार कुछ दिनों में बाल धोना शुभ माना जाता है तो कुछ में अशुभ। ये मान्यताएं अक्सर ज्योतिषीय प्रभावों और विशिष्ट दिनों को कुछ…
