24 घण्टे ऑनलाइन

वैवाहिक जीवन में भर जाएंगी खुशियां, करें ये उपाय

औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी (Turmeric) को धार्मिक अनुष्ठानों में प्रयोग करना भी शुभ माना गया है. जिस तरह सेहत के लिए हल्दी का दूध बेहद लाभकारी होता है, उसी तरह हल्दी के कुछ उपाय सुख-समृद्धि व सौभाग्य प्राप्ति के लिए…

24GhanteOnline
May 1, 2026
2 min read

औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी (Turmeric) को धार्मिक अनुष्ठानों में प्रयोग करना भी शुभ माना गया है. जिस तरह सेहत के लिए हल्दी का दूध बेहद लाभकारी होता है, उसी तरह हल्दी के कुछ उपाय सुख-समृद्धि व सौभाग्य प्राप्ति के लिए कारगर होते हैं. हल्दी चेहरे की रंगत के साथ व्यक्ति की किस्मत भी चमका सकती है. पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि शास्त्रों में हल्दी की गांठ के ऐसे ही उपाय बताए गए हैं, जिनको अपनाकर जीवन में सुख-समृद्धि व सौभाग्य पा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं हल्दी की गांठ से जुड़े उपाय.

अटका हुआ धन होगा वापस


अगर कहीं आपके पैसे अटके पड़े हैं तो हल्दी का उपाय आपके लिए कारगर साबित हो सकता है. कुछ चावल के दानों को हल्दी में मिलाकर रंग लें. इसके बाद उन रंगे हुए चावलों को एक लाल वस्त्र में बांधकर अपने पर्स में रखें. इस उपाय से पैसों की बरकत होने लगेगी और शीघ्र ही आपका अटका हुआ धन भी वापस मिलेगा.

गुरु ग्रह होगा मजबूत


अगर किसी जातक की कुंडली में गुरु ग्रह अशुभ स्थिति में हो तो उसे गुरुवार के दिन हल्दी और चने की दाल का दान करना चाहिए. इसके साथ ही गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए. इससे जीवन में गुरु की कृपा सदैव बनी रहेगी.

आर्थिक स्थिति में सुधार


अगर आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है तो आपको एक हल्दी की गांठ लेकर उस पर लाल कपड़ा बांध देना है. इसके बाद उसे आप अपने घर की तिजोरी में रख दें. सुबह-शाम उसकी पूजा करें. इस उपाय से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं और उनकी कृपा बनी रहती है.

गणेश जी की कृपा पाने के लिए


बहुत बार मेहनत करने के बाद भी उचित फल नहीं मिलता है. ऐसे में भगवान गणेश जी को हल्दी की माला चढ़ाएं. इससे आपके कार्य में आने वाली हर बाधा दूर होगी. साथ ही घर से बाहर जाते समय हल्दी का टीका लगाना भी शुभ माना जाता है. इससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी.

शादी विवाह के लिए


अगर विवाह होने में किसी तरह की रुकावट आ रही है तो रोजाना भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी जी को एक चुटकी हल्दी अर्पित करनी चाहिए. इस उपाय से विवाह में आ रही सभी बाधाएं समाप्त हो जाएंगी और मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…