आर्थिक तंगी से है परेशान, करें ये उपाय
मोर पंख (Peacock feathers) भगवान कृष्ण के पसंदीदा आभूषणों में से एक है, इसलिए कान्हा को मोर पंख अर्पित किया जाता है. वास्तु शास्त्र में भी मोर पंख को खासा महत्व प्राप्त है. वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख (Peacock…
मोर पंख (Peacock feathers) भगवान कृष्ण के पसंदीदा आभूषणों में से एक है, इसलिए कान्हा को मोर पंख अर्पित किया जाता है. वास्तु शास्त्र में भी मोर पंख को खासा महत्व प्राप्त है. वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख (Peacock feathers) घर में रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं. इसके अलावा यह घर की आर्थिक स्थिति को ठीक करने में भी मदद करता है. भोपाल के रहने वाले ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं मोर पंख के कुछ बहुत सरल उपाय.
-किस दिशा में रखें मोर पंख (Peacock feathers)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मोर पंख में सभी देवी-देवताओं और नौ ग्रह विराजमान होते हैं, इसलिए इसे घर में रखने से घर के लोगों की आर्थिक समृद्धि होती है. एक अन्य मान्यता के अनुसार, यदि घर में मोर पंख हो तो घर में किसी प्रकार का संकट नहीं आता और सुख शांति बनी रहती है.
वास्तु शास्त्र मानता है कि घर में मोर पंख को हमेशा घर की दक्षिण पूर्व दिशा में रखना चाहिए. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और घर का वातावरण अच्छा बना रहता है.
-फिजूलखर्ची रोकता है मोर पंख (Peacock feathers)
यदि किसी व्यक्ति को फिजूलखर्ची की आदत है या फिर किसी के पास पैसे टिकते नहीं हैं तो ऐसे में मोर पंख को अपने घर के पूजा स्थल में रखने से आपको लाभ प्राप्त होगा. ऐसा माना जाता है कि पूजा घर या मंदिर में मोर पंख रखने से घर में बरकत आती है और परिवार के सदस्यों के बीच संबंध अच्छे होते हैं.
-कालसर्प दोष से मुक्ति दिलाता है मोर पंख (Peacock feathers)
ज्योतिष शास्त्र मानता है कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष है तो ऐसे में उस व्यक्ति को मोर पंख के उपाय करने चाहिए. इसके लिए ऐसे व्यक्ति को अपने तकिए के नीचे सात मोर पंख डालकर सोना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि यह उपाय करने से कालसर्प दोष से जल्द ही राहत मिलती है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
