खुशियों की होगी एंट्री, घर के मेन गेट पर करें ये काम
आज की जीवनशैली में सभी के घरों में माहौल नकारात्मक और चिंता-तनाव बढ़ता जा रहा हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि आध्यात्म की मदद ली जाए और नेगेटिविटी दूर कर जीवन को खुशियों से भरा जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको वास्तु में बताए…
आज की जीवनशैली में सभी के घरों में माहौल नकारात्मक और चिंता-तनाव बढ़ता जा रहा हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि आध्यात्म की मदद ली जाए और नेगेटिविटी दूर कर जीवन को खुशियों से भरा जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको वास्तु में बताए गए मुख्य द्वार (Main Gate) से जुड़े कुछ उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो जीवन को खुशियों से भरने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।
रोजाना करें यह काम
वास्तु के अनुसार आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश मुख्य द्वार (Main Gate) से ही घर में होता है। इसलिए इस स्थान का साफ-सुथरा होना बेहद जरूरी होता है। घर के सदस्यों को चाहिए कि रोजाना सुबह नींद से जागने के बाद सबसे पहले मुख्य द्वार पर झाड़ू लगाएं। ऐसा करने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और हर प्रकार की नेगेटिविटी दूर होती है।
स्वास्तिक से चमकेगी किस्मत
घर के स्वामी को या फिर घर के सबसे बड़े बेटे को पूजापाठ करने के बाद ऑफिस जाने से पहले घर के मुख्य द्वार (Main Gate) पर रोजाना दोनों ओर स्वास्तिक बनाना चाहिए और उस स्वास्तिक को रोजाना धूपबत्ती भी दिखानी चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की हर बुरी नजर से रक्षा होती है और नकारात्मकता का नाश होता है।
स्नान के बाद करें ऐसा
स्नान करने के बाद भगवान के मंदिर में धूप और दीप करने के बाद घर के मुख्य द्वार पर रोजाना हल्दी वाले पानी की छींटें मारें और दरवाजे के दोनों ओर थोड़ा-थोड़ा स्वच्छ जल प्रवाहित करें। ऐसा करने से आपके मन को सुकून प्राप्त होता और पॉजिटिव वाइव्स आपके घर की तरफ आकर्षित होती हैं।
शाम को करें ऐसा
शाम के वक्त घर की महिलाओं को मंदिर में दीया जलाने के बाद एक दीया जलाकर मुख्य द्वार (Main Gate) पर भी जरूर रखना चाहिए। वास्तु में ऐसा माना जाता है कि मुख्य द्वार को रोशन करने से मां लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करती हैं और उनके आशीर्वाद से घर में पॉजिटिव एनर्जी के साथ ही धन समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। दीपक जलाने के साथ इस मंत्र का जप करें।
इस दोष को तुरंत करें दूर
अगर आपके घर में मुख्य द्वार पर दरवाजे को खोलने या बंद करने में आवाज आती है तो यह वास्तु में बहुत ही अशुभ माना जाता है। दरवाजे को तुरंत सही करवाएं। ध्यान रखें कि दरवाजे को एकदम साफ रखें और यह भूलकर भी टूटा-फूटा नहीं होना चाहिए। मुख्य द्वार टूटा हुआ देखकर मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और रूठकर चली जाती हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता
हिंदू धर्म में महिलाओं के बाल धोने (Hair Wash) को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनके अनुसार कुछ दिनों में बाल धोना शुभ माना जाता है तो कुछ में अशुभ। ये मान्यताएं अक्सर ज्योतिषीय प्रभावों और विशिष्ट दिनों को कुछ…
